
विदिशा डेस्क :
विदिशा में नए साल की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई थी। आज दूसरे दिन भी कोहरा छाया रहा। रात को 1 बजे के बाद से कोहरा छाना शुरू हो गया था। सुबह घने कोहरे के साथ ओस गिरने से लोगों की परेशानी को और बड़ा दिया था।

आज साल के दूसरे दिन भी देर रात से कोहरा छाया रहा, कोहरे के साथ ठंडी हवाएं चलने से कड़ाके की पड़ रही है। कड़ाके की ठंड पड़ने से लोग ठिठुर गए । जिसके चलते लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई।
कोहरा और तेज ठंड के चलते सड़कों पर कम आवाजाही देखने को मिली। लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से निकले। घने कोहरे की वजह से सुबह के समय विजिबिलिटी में 100 मी से भी कम रही जिसके चलते वाहनों की रफ्तार पर अंकुश लग गया। वाहनों को हेड लाइट जलाकर रेंगना पड़ रहा था।

सोमवार को दिन का तापमान एक डिग्री लुढ़ककर 27 डिग्री पर आ गया, जबकि रात का तापमान 13 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। आज उच्चतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने 24 घंटे के अंदर बारिश की संभावना जताई है।



