मध्यप्रदेश

ब्रेकिंग न्यूज़- मध्यप्रदेश में ट्रक-बस ड्राइवर की हड़ताल खत्म: यात्री और स्कूल बसें चलने लगीं, पेट्रोल पंपों पर भी भीड़ नहीं

न्यूज़ डेस्क :

मध्यप्रदेश में ट्रक और बसों के ड्राइवर्स ने हड़ताल खत्म कर दी है। बुधवार से यात्री बस, स्कूल बस और ट्रक सड़कों पर दौड़ने लगे। इंटर स्टेट बसों का संचालन भी होने लगा। दूध और फल-सब्जियों की सप्लाई आम दिनों की तरह सामान्य हो गई। सिटी बसों का संचालन भी शुरू हो गया।

बुधवार सुबह करीब चार बजे से ड्राइवर ने भोपाल से अन्य जिलों में जाने वाली बसों को निकालना शुरू कर दिया। ट्रक और लोडिंग वाहन चलने से मंडियों में फल-सब्जियों की आवक सामान्य दिनों की तरह हुई।

जबलपुर में बस चालक संघ के महामंत्री राजेश सेन ने कहा, ‘हड़ताल खत्म हो गई है। अभी से ड्राइवर बसों के स्टीयरिंग संभाल रहे हैं।’ छिंदवाड़ा ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डोडानी ने बताया कि केंद्र सरकार के आश्वासन के बाद ड्राइवर बुधवार से काम पर लौटे।

रतलाम के जिला परिवहन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विलियम डेनियल (गोलू) बोले, ‘केंद्र सरकार के आश्वासन के बाद हड़ताल खत्म की जा रही है। बुधवार से बस और ट्रकों का संचालन किया जा रहा है।’ वहीं, शाजापुर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष दाउद खान ने बताया कि फिलहाल प्रदर्शन नहीं होगा, क्योंकि सरकार नया कानून अभी लागू नहीं कर रही है।

लाइव अपडेट्स…

  • भोपाल की मंडी में बुधवार रात करीब तीन बजे से भोपाल और अन्य जिलों से सब्जियों की छोटी-बड़ी करीब 50 से अधिक गाड़ियां व ट्रक आ चुके हैं। सब्जी विक्रेताओं की मानें तो अब सब्जियों के भाव कम हो सकते हैं।
  • एक बस ड्राइवर से बताया कि मंगलवार रात करीब 10:30 बजे हड़ताल खत्म हुई है। बस ड्राइवरों ने सरकार से अपील की है कि हिट एंड रन कानून के नए प्रावधान को वापस ले।
  • भोपाल में स्कूल बस भी चलना शुरू हो गई हैं। सुबह 5:00 बजे से ही कई स्कूल बसें सड़कों पर दिखीं। एक स्कूल बस ड्राइवर ने बताया कि मंगलवार रात करीब 8:30 बजे हड़ताल खत्म कर दी थी।
  • सुबह से ही सांची और अमूल के अलावा दूध सप्लाई की स्थिति भी सामान्य नजर आ रही है। पेट्रोल पंपों पर लगने वाली भीड़ भी अब खत्म हो चुकी है।
  • इंदौर में भी स्कूल और यात्री बसों का संचालन शुरू हो गया। मालवाहक वाहनों के ड्राइवर भी काम पर लौट आए। इससे सभी जरूरी चीजों की आपूर्ति सामान्य हो गई।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!