
आनंदपुर डेस्क :
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए ग्रामीण क्षेत्र के मतदाताओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला आनंदपुर के तीनों मतदान केंद्रों पर 3155 वोटो में से 2431 वोटरों में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस हिसाब से आनंदपुर में 77% मतदान हुआ वहीं आनंदपुर के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी मतदान के प्रति लोगों की मतदाताओं की उत्सुकता देखने को मिला। जो मतदाता पहली बार वोट डालने आए थे उनमें खासा उत्साह रहा ग्राम ललाटोरा के युवा मतदाता देवेंद्र सिंह जादौन ने बताया कि मतदान को लेकर उनके मन में काफी उत्साह था

जिसके चलते वह सुबह 6:00 बजे ही मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पहुंच गए मतदान कर अपने आप को गौरव में महसूस कर रहे थे। वही ओवरऑल सिरोंज विधानसभा की बात की जाए तो लगभग 76% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान सुबह 7:00 बजे से शुरू हो गया था और इसका समय शाम 6:00 बजे तक था लेकिन आनंदपुर में मतदान केंद्र क्रमांक 33 पर 6:44 पर आखिरी मतदाता ने अपना वोट डाला। क्योंकि 6:00 बजे तक 48 मतदाता लाइन में लाइन में लगे हुए थे।







