न्यूज़ डेस्क

मौसम का हाल: हवा का रुख बदलने से महाशिवरात्रि के बाद से पड़ेगी तेज गर्मी, चार साल बाद 36 डिग्री तक जा सकता है पारा

न्यूज़ डेस्क :

फरवरी के 12 दिन बीत चुके हैं। अभी रात में ठंडक बरकरार है। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बार फरवरी खूब तपेगी। ऐसा 4 साल बाद होगा जब फरवरी में धूप की तीव्रता सबसे ज्यादा रहेगी। पिछले 10 साल में भोपाल में फरवरी में 2016, 2018, 2019 और 2021 में खूब गर्मी पड़ी।

यहां फरवरी के दूसरे पखवाड़े के बाद से ही हल्की गर्मी की शुरुआत होती है। महीने का आखिरी हफ्ता सबसे ज्यादा तपता है। ट्रेंड के मुताबिक महीनेभर में दिन का सबसे ज्यादा तापमान आखिरी हफ्ते में ही रिकॉर्ड किया गया है। इस साल 10 फरवरी को पारा 33 डिग्री के पार पहुंच गया था। 19 फरवरी से तपिश बढ़ सकती है। इस बार फरवरी में पारा 36 डिग्री तक जा सकता है।

  • इस साल 10 फरवरी को ही पारा 33 डिग्री के पार पहुंच गया था
  • फरवरी के 12 दिनों में से 7 दिन पारा सामान्य से 2 से 50 तक ज्यादा रहा

2019 में सबसे ज्यादा तपी थी फरवरी

4 साल पहले 2019 में फरवरी सबसे ज्यादा तपी थी। उस दौरान महीने में दिन का सबसे ज्यादा तापमान 36 डिग्री दर्ज किया गया था। यह शहर में फरवरी में 10 साल में दिन का सबसे ज्यादा तापमान है।

10 साल में सिर्फ एक बार फरवरी में गर्मी नहीं पड़ी थी

पिछले 10 साल में फरवरी में सिर्फ एक बार 2014 में गर्मी नहीं पड़ी थी। महीने में एक बार भी पारा 32 डिग्री तक नहीं पहुंच सका था। तब 28 दिनों में दिन का सबसे ज्यादा तापमान 31.3 डिग्री रहा था।

सिर्फ 3-4 दिन की राहत

पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के कारण अभी भले ही वातावरण में ठंडक घुल गई है, लेकिन यह सिर्फ 3-4 दिन रहेगी। इसके बाद मौसम में तपिश बढ़ने लगेगी।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!