न्यूज़ डेस्क

दरिंदगी की सारी हदें पार: दिलदार अंसारी ने पत्नी के 50 से ज्यादा टुकड़े किए, कुछ टुकड़े घर में छिपा दिए, जबकि अन्य टुकड़े मोहल्ले के आसपास सुनसान जगहों पर फेंके दिए। जिसे कुत्ते नोंच-नोंच कर खा रहे थे।

न्यूज़ डेस्क :

झारखंड में दिल्ली की श्रद्धा से भी क्रूर हत्या हुई है। आफताब ने श्रद्धा के 35 टुकड़े किए थे, लेकिन साहिबगंज में 25 साल के दिलदार अंसारी ने पत्नी रिबिका पहाड़िन के 50 से ज्यादा टुकड़े किए। हत्या के बाद उसके शव के इलेक्ट्रिक कटर से टुकड़े किए।

कुछ टुकड़े घर में छिपा दिए, जबकि अन्य टुकड़े मोहल्ले के आसपास सुनसान जगहों पर फेंके दिए। जिसे कुत्ते नोंच-नोंच कर खा रहे थे। जब लोगों ने कुत्तों को इंसान का मांस खाते देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मामले का खुलासा हुआ। अब तक पुलिस को 18 टुकड़े मिले हैं। सिर समेत दूसरे अंगों की तलाश पुलिस कर रही है।

रिबिका का सिर अब तक नहीं मिला है। 22 साल की रिबिका आदिम पहाड़िया जनजातीय समुदाय की थी। रिबिका साहिबगंज के डोडा पहाड़ की रहने वाली थी। दोनों ने एक महीने पहले ही लव मैरिज की थी। दिलदार की ये दूसरी शादी थी। इसे लेकर दिलदार के घर में रोजाना झगड़े होते थे। रिबिका और दिलदार के परिवार वालों को यह शादी मंजूर नहीं थी। रिबिका 6 भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर थी।

बोरे में कुछ टुकड़े मिले,फर्श पर फैले थे

पुलिस को शव के कुछ टुकड़े मिले हैं। बेला टोला से दिलदार अंसारी को हिरासत में ले लिया गया है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने आंगनबाड़ी केंद्र से तकरीबन 300 मीटर दूर स्थित मांझ टोला के एक बंद पड़े मकान से शव के कुछ टुकड़े बरामद किए हैं। कुछ टुकड़े फर्श पर बिखरे हुए थे तो वहीं कुछ टुकड़ों को बोरे में भरकर रखा गया था।

जहां से शव मिला है, वह दिलबाग के मामा का घर है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को रिबिका की गला रेतकर हत्या की गई। फिर इलेक्ट्रिक कटर से 50 टुकड़े किए। पुलिस को शव के टुकड़े शनिवार शाम को मिले।

शादी के बाद हो रहा था झगड़ा: डीआईजी

डीआईजी सुदर्शन मंडल ने बताया कि दिलदार की ये दूसरी शादी थी। पहली पत्नी भी साथ ही रहती थी। शादी के बाद से ही घर में झगड़ा हो रहा था, इसी वजह से महिला की हत्या की गई है।

अब तक की जांच में 18 टुकड़े मिले हैं। साथ ही हथियार भी बरामद हुआ है, जिसकी जांच कराई जा रही है। पति ने रिबिका की गुमशुदगी को लेकर थाने में सनहा (एनसीआर) भी दर्ज कराया था, जबकि वारदात में वो और उसका परिवार शामिल था। दोनों 2 साल से रिलेशन में थे और एक महीने पहले ही दोनों ने लव मैरिज की थी।

डीआईजी मंडल ने बताया- शव के टुकड़े क्यों किए, इसकी जांच की जा रही है। हालांकि अभी तक की जांच में यही लग रहा है कि साक्ष्य छिपाने के लिए शव को काटा गया। परिवार के लोगों को भी पकड़ा गया है। सभी से पूछताछ की जा रही है।

ऐसे पकड़ में आया आरोपी
रिबिका और दिलदार में काफी समय से अफेयर था, लेकिन दोनों के परिवार उनकी शादी के लिए राजी नहीं थे। रिबिका के पिता सुर्जा पहाड़िया और मां चांदी पहाड़िन दोनों के संबंधों का विरोध कर रहे थे। एक महीने पहले दोनों घर से भाग कर थाने पहुंचे थे। यहां पुलिस ने दोनों की शादी कराई थी। शव के टुकड़े मिलने पर पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने दिलदार के घर पहुंचकर रिबिका के बारे में पूछा। फिर पूरा मामला सामने आया।

युवती के मां-बाप को मंजूर नहीं थी शादी
हत्या किस वजह से की गई। इसे लेकर पुलिस ने अब तक कुछ स्पष्ट नहीं बताया है। पुलिस ने शुरुआती जानकारी देते हुए कहा कि दोनों ने एक महीने पहले शादी की थी। युवती के माता-पिता को ये रिश्ता मंजूर नहीं था। दोनों साथ रह रहे थे, लेकिन दोनों के बीच झगड़े होते थे। हाल में ही दोनों के बीच विवाद बढ़ गया था।

पिता ने कहा-100 टुकड़े किए गए हैं
रिबिका के पिता सुर्जा पहाड़िया का कहना है कि पुलिस और बेटी के पति का फोन आया था। वो बोल रहे थे बेटी की हत्या हो गई है। लाश के 100 टुकड़े किए गए हैं। इसके बाद हम थाने पहुंचे।

इलाके में कैंप कर रहे हैं पुलिस अधिकारी
इस मामले के बाद पुलिस एक्शन मोड में हैं। साहिबगंज के एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा, डीएसपी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी साहेबगंज में कैंप कर रहे हैं। आरोपी दिलबाग से पूछताछ भी जारी है।

लड़की की बहन बोली- लड़के का फोन आया था

लड़की की बड़ी बहन ने बताया कि उसके पति का फोन आया था। वो बोल रहा था तुम्हारी बहन की हत्या हो गई है। मैं घर से बाहर था। मेरे घरवालों ने उसे मार दिया है। हमें डर है कि वे हमारे पूरे परिवार को मार देंगे। लड़की की बहन ने दोषियों को फांसी देने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!