विदिशा

विदिशा मेडिकल कॉलेज में धार की युवती ने किया सुसाइड: फांसी के फंदे में लटकी मिली MBBS छात्रा, जांच में जुटी पुलिस

विदिशा डेस्क :

विदिशा मेडिकल कॉलेज में शनिवार दोपहर सेकेंड ईयर की छात्रा ने फांसी लगाकर सुसाइड किया है। छात्रा धार जिले के मनावर की रहने वाली थी। जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

मेडिकल छात्रा का नाम अरुणा अवासे (19) था। जानकारी के मुताबिक छात्रा मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल नंबर 9 के रुम नंबर 603 में रहती थी। अरुणा के साथ 2 और छात्राएं भी इसी रूम में रहती थी। बताया गया कि एक छात्रा भोपाल गई हुई थी जबकि दूसरी छात्रा लाइब्रेरी में गई थी। इसी दौरान छात्रा अरुणा ने फांसी लगा ली। जब उसकी रूम पार्टनर वापस रूम में आई तो दरवाजा बंद मिला। उसने काफी कोशिश की लेकिन दरवाजा नहीं खुला।

इसके बाद छात्रा ने कॉलेज प्रबंधन को इस बात की जानकारी दी। मौके पर लोग जमा हो गए। उनमें से किसी ने दरवाजा तोड़कर देखा तो अरुणा फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। इसके बाद छात्रा को मेडिकल कॉलेज के अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!