मध्यप्रदेश

सिरोंज में जनाक्रोश यात्रा: अरुण यादव ने कहा- भाजपा हमारा मेनिफेस्टो कॉपी कर रही, जनता बदलाव का मन बना चुकी

सिरोंज डेस्क :

सिरोंज के छतरी नाका से शनिवार को दोपहर 3 बजे कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा प्रांरभ हुई। यात्रा वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण यादव के नेतृत्व में निकाली गई। मुख्य बाजार से होते हुए शाम 5 बजे यह यात्रा नए बस स्टैंड पहुंची, जहां आम सभा हुई।

अरुण यादव ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में वापस आई तो किसानों की ऋण माफी का वायदा पूरा करेगी। साथ ही किसानों को 5 हॉर्स पावर का इंजन चलाने बिजली मुफ्त दी जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा सरकार पर कमीशन खोरी और भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए। इस कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश कटारे, दीपचंद यादव, पूर्व सांसद प्रताप भानू सहित मंडलों के अध्यक्ष व अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए।

हमारा मेनिफेस्टो कॉपी कर रही भाजपा सरकार

पत्रकारों ने अरुण यादव से पूछा कि कांग्रेस नारी सम्मान के फार्म भरवा रही है, उधर शिवराज सरकार ने महिलाओं के खातों में पैसे डालना शुरू कर दिए हैं। फिर आपको समर्थन कैसे मिलेगा।

इस पर उन्होंने कहा कि सरकार कांग्रेस का मेनिफेस्टो कॉपी कर रही है, नहीं तो 18 साल मुख्यमंत्री को बहनों की याद क्यों नहीं आई? हमने 500 में सिलेंडर देने की बात कही तो उन्होंने 450 कर दिया। अरुण यादव ने आगे कहा कि कितनी भी कोशिश कर लीजिए जनता बदलाव का मन बना चुकी है।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!