जटपुरा के जंगल में पेड़ पर लटका मिला शव: मृतक की नहीं हो पाई शिनाख्त
पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा; जांच जारी

विदिशा डेस्क :
विदिशा के जटपुरा के जंगल में एक अधेड़ का शव पेड़ पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सबको उतारा और पोस्टमार्टम के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा। अधेड़ की शिनाख्त नहीं हो पाई।
शमशाबाद थाना के अंतर्गत आने वाले जटपुरा के पास पहाड़ी पर एक पेड़ पर एक व्यक्ति का शव लटका मिला। जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पेड़ से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शमशाबाद पहुंचाया।
शमशाबाद थाना प्रभारी
कैलाश भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिली थी कि जंगल में पहाड़ी के ऊपर पेड़ पर एक शव लटका है। मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उसकी उम्र 52 वर्ष से ऊपर लग रही है। शव दो दिन पुराना बताया जा रहा है। वही ग्रामीणों ने बताया कि आसपास के इलाके का है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम करके अपनी जांच पड़ताल शुरू कर दी है



