काले रंग के लिए क्रेजी हूं: डेरा प्रमुख की मुख्य शिष्या बोली- सुंदरता भीतर से चमकती है, राम रहीम-हनीप्रीत को ब्लैक पसंद है
न्यूज़ डेस्क :
डेरा सच्चा सौदा सिरसा चीफ राम रहीम और उसकी मुख्य शिष्या मुंह बोली बेटी हनीप्रीत को ब्लैक पसंद हैं। दोनों ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर किए हैं, जिसमें राम रहीम ने येलो-ब्लैक ट्रैक सूट के साथ सिर पर ब्लैक कलर की कैप पहनी हैं, जबकि हनीप्रीत ने ब्लैक ड्रैस पहनकर फोटोशूट करवाया है।
हनीप्रीत ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालकर लिखा कि काले रंग के लिए क्रेजी हूं। सुंदरता भीतर से चमकती है और एक खुश दिल हर तस्वीर को रोशन करता है।
हनीप्रीत ने डेरा प्रमुख की इंस्टाग्राम पर स्टोरी भी डाली है। इसमें हनीप्रीत ने राम रहीम को दुनिया का सबसे प्यारा पापा बताया है। इसके साथ हनीप्रीत ने अपने डॉग के साथ भी फोटो शेयर की है।
पैरोल पर बाहर राम रहीम
डेरा सच्चा सौदा सिरसा के मुखी राम रहीम को साध्वी यौन शोषण और 2 कत्लकांड में 20-20 साल की कैद हुई है। वह रोहतक स्थित सुनारिया जेल में कैद काट रहा है। इन दिनों वह 40 दिन की पैरोल पर बाहर आया है। जिस दौरान वह उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित बरनावा डेरे में ठहरा हुआ है। इस दौरान वह लगातार प्रेमियों के साथ सत्संग कर रहा है। साल 2022 में भी राम रहीम 91 दिन पैरोल पर रहा। अब फिर उसे 40 दिन की पैरोल मिली है।
पैरोल खत्म होने में बचे 4 दिन, हनीप्रीत साथ में
राम रहीम की पैरोल खत्म होने में अब 4 दिन बचे हैं। राम रहीम 21 जनवरी को जेल से बाहर आया था। उसकी पैरोल 1 मार्च को खत्म हो रही है। इस दौरान राम रहीम बरनावा आश्रम में ही रह रहा है। वहां पर राम रहीम की मुख्य शिष्या हनीप्रीत भी उसके साथ है। इससे पहले हनीप्रीत ने राम रहीम के साथ अपने वन मिलियन इंस्टा फॉलोअर होने पर उसका शुक्रिया अदा किया था और दोनों ने एक साथ केक काटा था। तब हनीप्रीत ने कहा था कि आपकी बेटी होने का गर्व है।
आरोपों पर बोला- दुनिया ने किसी संत-अवतार को नहीं छोड़ा
ऑनलाइन सत्संग के दौरान राम रहीम ने कहा कि 28 फरवरी 1960 के दिन शाह मस्ताना ने शाह सतनाम सिंह को गद्दी पर बैठाया था। राम रहीम ने कहा कि सच्चा संत चापलूसी पसंद नहीं करता। इससे वे खुश नहीं होते।। संत किसी भी धर्म का बुरा नहीं सोचते। राम रहीम ने कहा कि दुनिया ने किसी भी संत और अवतार को नहीं छोड़ा। उन्होंने उसकी बुराइयां निकालनी हैं। राम रहीम ने कहा कि लोग इसी चक्कर में रहते हैं कि इसके चेहरे पर शिकन क्यों नहीं है।



