सेंट्रल बैंक की पुनर्वापसी हो: 6 सूत्रीय मांगों को लेकर जन चेतना मंच ने सौंपा ज्ञापन
आनंदपुर डेस्क :
सामाजिक संगठन जन चेतना मंच द्वारा विभिन्न ग्रामों के उपभोक्ताओं की समस्याओं को लेकर सेंट्रल बैंक के शाखा प्रबंधक जितेंद्र सिंह धाकड़ को मांग पत्र सौंपा। जिसमे उपरोक्त मांगों का शीघ्र निराकरण करने का अनुरोध किया। सद्गुरु नगर हॉस्पिटल में पदस्थ सुरेंद्र कुशवाह ने कहा की उन्होंने एटीएम कार्ड बनवाया था जिस पर बहुत अधिक रुपए काटे गए। आनंदपुर निवासी कृषक बलवीर चौरसिया ने बतलाया की यह बैंक आनंदपुर के पता पर नियम विरुद्ध यहां से संचालित हो रही है जिसके कारण से कस्बा में अन्य कोई दूसरी राष्ट्रीयकृत बैंक नहीं आ पाती जिसका खामियाजा क्षेत्र के सैंकड़ों उपभोक्ता भुगत रहे हैं।

व्यापारी गोलू सोनी ने बतलाया की कस्बे की एकमात्र राष्ट्रीयकृत बैंक होने के कारण मुझे मजबूरन 05 किलोमीटर दूर सद्गुरु नगर आना पड़ता है। जिससे मेरा समय खराब होने के साथ ही किसी भी अप्रिय घटना की आशंका भी बनी रहती है। सावंखेड़ी निवासी ब्रद्धा भूरी बाई ने बतलाया की मैंने आनंदपुर की क्योस्क बैंक में खाता खुलवाया जिसके क्योस्क संचालक ने 300 रुपए लिए। छात्रा शिवानी मालवीय सुनखेर ने भी बैंक को लेकर अनेक समस्याएं बतलाई। शाखा प्रबंधक जितेंद्र धाकड़ ने उपरोक्त समस्याओं से बैंक प्रबंधन को अवगत कराते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में संगठन के सूरज सिंह अहिरवार, संजीव कुशवाह, समंदर सिंह जादौन सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



