विदिशा

कांग्रेस ने विदिशा में जिला स्तरीय धरना-प्रदर्शन किया: मध्यप्रदेश सरकार पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

विदिशा डेस्क :

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस एक्टिव हो गई है। कांग्रेस पार्टी बीजेपी सरकार को भ्रष्टाचार और घोटाले को लेकर घेर रही है। कांग्रेस पार्टी धरना प्रदर्शन के माध्यम से भाजपा सरकार के खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश कर रही है।

केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ आज कांग्रेस पार्टी ने विदिशा में जिला स्तरीय धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी नेताओं ने बीजेपी सरकार को भ्रष्टाचार पर जमकर घेरा। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी नेताओं ने बीजेपी सरकार को आड़े हाथों लेते जमकर घेरा। उन्होंने आरोप लगाए कि बीजेपी में जमकर भ्रष्टाचार हुआ है। बीजेपी सरकार ने भगवान के नाम पर भ्रष्टाचार किया है। भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार से महाकाल लोक की देव प्रतिमाएं खंडित हो गई।

महाकाल लोक निर्माण में भ्रष्टाचार की जांच कर दोषी अधिकारियों, मंत्रियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने भोपाल में सतपुड़ा भवन में आगजनी की घटना पर कहा कि मंत्रालय में आग लगवाकर भ्रष्टाचार के सबूत नष्ट करवाएं है। जिले के किसानों को हाल ही में वितरित की गई फसल बीमा राशि में 70 से 80% तक कटौती की गई है। किसानों को पूरी फसल बीमा राशि वितरित की जाए।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष राकेश कटारे, विधायक शशांक भार्गव ,पूर्व सांसद प्रताप भानु शर्मा, निशंक जैन कमल सिलाकारी सहित जिले के कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!