मध्यप्रदेश

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन बोले- मुर्मू आदिवासी, इसीलिए पार्लियामेंट उद्घाटन में नहीं बुलाया: खड़गे ने डिंडौरी में कहा- इनके मुंह में राम, बगल में छुरी; कमलनाथ के लिए की भविष्यवाणी

न्यूज़ डेस्क :

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने डिंडौरी के शहपुरा की सभा में कहा, ‘पार्लियामेंट की नई बिल्डिंग के उद्घाटन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को नहीं बुलाया। PM मोदी ने उनसे उद्घाटन इसलिए नहीं कराया, क्योंकि वे आदिवासी हैं। इनके मुंह में राम और बगल में छुरी है।’

इससे पहले उन्होंने बालाघाट के कटंगी में सभा की। छत्तीसगढ़ में ED रेड का मुद्दा उठाते हुए कहा, ‘हमारे कार्यकर्ताओं में डर पैदा करने के लिए छत्तीसगढ़ में ED, इनकम टैक्स और CBI के छापे पड़वाए। राजस्थान और मध्यप्रदेश में भी इनका इस्तेमाल हो रहा है।’

उन्होंने चैलेंज करते हुए कहा, ‘ब्रिटिश गवर्मेंट के खिलाफ लड़ने वाली कांग्रेस के लिए मोदी क्या हैं? अंग्रेजों को हमने भगा दिया।’ कमलनाथ को लेकर उन्होंने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि वे अभी मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष हैं, आगे भी कुछ और बनने वाले हैं।

खड़गे के बालाघाट और डिंडोरी में भाषण की 10 बड़ी बातें…

  • कांग्रेस कमजोर नहीं होगी: PM मोदी और उनके लोग कांग्रेस को कमजोर करना चाहते हैं, ताकि कार्यकर्ता हतोत्साहित हो जाएं। उन्हें लगता है कि इससे BJP को फायदा होगा। वे गलत हैं।
  • BJP से कुछ होने वाला नहीं: कांग्रेस किसी भी हालत में MP जीतने वाली है। चाहे कितने मोदी, शाह आ जाएं। कितने झूठ बोल लिए जाएं। झूठे आश्वासन दे दिए जाएं। कुछ होने वाला नहीं है।
  • नरेगा को स्मारक कहा, यही काम आई: BJP के लोगों ने पार्लियामेंट में नरेगा को कांग्रेस का स्मारक बताया। PM मोदी ने भी ये कहा। यही नरेगा कोविड के वक्त काम आई।

  • अडाणी-अंबानी का पेट भरना इनका प्लान: BJP का प्लान अडाणी, अंबानी जैसों का पेट भरना है। मोदी जी गरीबों का दूर से दर्शन करते हैं। इन्होंने देश के लिए कौन सा बड़ा काम किया?
  • मोदी जी झूठों के सरदार: 18 साल से MP में सरकार है। एक स्टेट नहीं सुधार पाए, देश क्या सुधारेंगे। मोदी जी झूठों के सरदार हैं। काम नहीं करते, कांग्रेस और गांधी फैमिली को गालियां देते हैं।
  • कांग्रेस ने स्कूल-कॉलेज बनवाए: PM कहते हैं कि कांग्रेस ने कुछ नहीं किया। वे भूल गए कि उन्हें सत्ता में आए 10 साल ही हुए। इसके पहले देश में फैक्ट्रियां, स्कूल, कॉलेज हमने ही बनवाए।
  • मेरे पास घोटालों की पूरी लिस्ट: मध्यप्रदेश में 225 महीने की भाजपा सरकार में 250 से ज्यादा घोटाले हुए। मेरे पास घोटालों की पूरी लिस्ट है। मेरे से भी ज्यादा कमलनाथ के पास है।

डिंडौरी में कहा…

  • मोदी ने वादे पूरे नहीं किए: PM मोदी ने हर साल 2 करोड़ नौकरियां देने की बात कही थी, नहीं दी। 15 लाख भी नहीं दिए। किसानों की आमदनी दोगुना करने का वादा भी पूरा नहीं किया।
  • आज गरीब और गरीब हो रहा: PM झूठ पर झूठ कहते हैं। वे ऐसा दिखाते हैं कि उनके आने के बाद ही देश में सबकुछ हुआ। उनके जमाने में गरीब और गरीब होता जा रहा है।
  • दलित होने पर कोविंद को नहीं बुलाया: पार्लियामेंट का उद्घाटन PM ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से नहीं कराया। इसकी नींव रखते समय कोविंद को नहीं बुलाया, क्योंकि वे दलित हैं।

कमलनाथ बोले- नया पेसा कानून बनाएंगे

कमलनाथ ने दावा करते हुए कहा, ‘हमारी सरकार फिर से आएगी। जब विधानसभा चालू होगी, सबसे ऊंचा झंडा बालाघाट जिले का होगा।’ कांग्रेस के वचनों को गिनाते हुए बोले, ‘किसानों का रबी का धान भी खरीदा जाएगा। मुवारिस जाति के लोगों का नाम अनुसूचित जनजाति में जोड़ेंगे।’

बालाघाट के बाद डिंडोरी में सभा में कमलनाथ ने कहा, ‘हमारी सरकार आने पर हम नया पेसा कानून बनाएंगे।’

मध्यप्रदेश में ढाई महीने में दूसरा दौरा

मध्यप्रदेश में कांग्रेस के अध्यक्ष का करीब ढाई महीने में यह दूसरा दौरा है। 22 अगस्त को वे सागर आए थे। खड़गे ने सागर के कजलीवन मैदान से कांग्रेस के चुनावी अभियान का शंखनाद करते हुए जनता से 6 वादे किए थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!