मध्यप्रदेश

कांग्रेस ने विदिशा से शशांक भार्गव, शमशाबाद से सिंधु विक्रम सिंह और बासौदा के निशंक जैन जताया भरोसा, सिरोंज, कुरवाई होल्ड

विदिशा डेस्क :

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों को लेकर आज (रविवार को) नवरात्र के पहले दिन कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने 144 प्रत्याशियों की पहली सूची में जारी की है। जिसमें विदिशा जिले की 5 विधानसभा सीट में से कांग्रेस ने तीन प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं। उम्मीदवारों की पहली सूची में विदिशा जिले की विदिशा विधानसभा सीट पर विधायक शशांक भार्गव, शमशावाद विधानसभा सीट पर सिंधु विक्रम सिंह और बासौदा विधानसभा सीट पर पूर्व विधायक निशंक जैन पर अपना भरोसा जताया है। कांग्रेस में सिरोंज विधानसभा और कुरवाई विधानसभा को लेकर अभी अपनी पत्ते नहीं खोले हैं।

कांग्रेस ने विदिशा विधानसभा सीट पर शशांक श्रीकृष्ण भार्गव पर दुबारा अपना भरोसा जताया है। शशांक भार्गव वर्तमान में विदिशा विधानसभा के विधायक थे। 2018 तक विदिशा विधानसभा पर भाजपा का कब्जा रहा था, शशांक श्रीकृष्ण भार्गव ने 2018 के चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी मुकेश टंडन को हराकर कब्जा किया था। विदिशा विधानसभा सीट पर 46 साल बाद कांग्रेस के खाते में आई थी।

कांग्रेस ने शमशाबाद विधानसभा सीट पर 55 वर्षीय सिंधु विक्रम सिंह पर अपना भरोसा जताया है। सिंधु विक्रम सिंह 1994 में पहली बार सरपंच बने थे, पत्नी शमशाबाद कृषि उपज मंडी मंडी अध्यक्ष रहीं, उनके बाद दूसरी बार में खुद कृषि उपज मंडी अध्यक्ष थे। उनकी बहू जनपद अध्यक्ष रही है। वर्तमान में पत्नी और छोटा भाई जिला पंचायत सदस्य हैं।

कांग्रेस से 59 वर्षीय पूर्व विधायक निशंक जैन को बासौदा विधानसभा से उम्मीदवार बनाया है। निशंक छात्र राजनीति से कांग्रेस से जुड़े हुए हैं। 2008 में मामा कंछेदी लाल के लिए प्रचार-प्रसार किया। कांग्रेस के बड़े नेताओं से अच्छे संबंधों के चलते वर्ष 2013 में कांग्रेस से टिकट मिला। वर्ष 2013 में भाजपा प्रत्याशी हरिसिंह रघुवंशी को 16159 वोटों के अंतर से हराया। 2018 में कांग्रेस से फिर से चुनाव लड़ा लेकिन भाजपा प्रत्याशी लीना जैन से हार गए। इस बार फिर कांग्रेस ने निशंक जैन पर भरोसा जताया है।

वहीं भाजपा ने विदिशा जिले की सिर्फ सिरोंज विधानसभा से विधायक उमाकांत शर्मा को टिकट दिया है। बाकी के चार विधानसभा पर अपने प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!