मध्यप्रदेश

लाड़ली बहना योजना- 1 करोड़ 31 लाख लाडली बहनों के खातों में 10 नवंबर को राशि पहुंचेगी या नहीं, आयोग करेगा फैसला

भोपाल डेस्क :

चुनाव आचार संहिता के बीच 10 नवम्बर को इस बार लाड़ली बहना के खातों में राशि ट्रांसफर होगी या नहीं इस पर चुनाव आयोग से मार्गदर्शन मांगा गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग के आयुक्त आरआर भोसले ने इस बारे में एक प्रस्ताव निर्वाचन आयोग के सीईओ के पास भेजा है। उन्होंने बताया कि हर महीने की 10 तारीख को राशि ट्रांसफर की जाती है।

नवम्बर में जो राशि ट्रांसफर की जाना है। उसके बारे में मार्गदर्शन मांगा गया है। मध्यप्रदेश में 1 करोड़ 31 लाख लाड़ली बहनों के खाते में 1596 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए जाते हैं। योजना के तहत राज्य सरकार हर एक लाभार्थी महिला को हर महीने 1,250 रुपए दे रही है। इधर, निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि उनके पास फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं आया है। प्रस्ताव आने पर ही कोई फैसला लिया जाएगा।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!