राजस्व न्यायालयों से त्वरित न्याय दिलाए – कलेक्टर वैद्य ने लटेरी एसडीएम व तहसील कार्यालयों का निरीक्षण
राजस्व महाअभियान की उपलब्धियां प्रदर्शित हो - कलेक्टर श्री वैद्य

लटेरी डेस्क :
कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य ने गत दिवस लटेरी तहसील में क्रियान्वित राजस्व महा अभियान का जायजा लिया। उन्होंने स्थानीय एसडीएम व तहसील कार्यालयों में पहुंचकर राजस्व महाअभियान की निहित बिंदुओं के क्रियान्वयन की वस्तु स्थिति का आंकलन संधारित रिकॉर्ड पंजियों का अवलोकन कर लिया है।
कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों से कहा कि जिला मुख्यालय के दूरस्थ क्षेत्र में भी महाअभियान की उपलब्धियां प्रदर्शित हो और आवेदक गणों की समस्याओं का समाधान करें।
राजस्व न्यायालय का निरीक्षण –
कलेक्टर श्री बुद्धेश कुमार वैद्य ने कहा कि राजस्व अधिकारियों को अपनी उपस्थिति में बी-1 का वाचन कराना चाहिए वाचन के पूर्व अधिक से अधिक लोगों उपस्थित रहे के प्रबंध सुनिश्चित करें।
कलेक्टर श्री वैद्य ने निरीक्षण के दौरान नामांतरण, बंटवारा के प्रकरणों का बारिकी से जायजा लेते समय भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्व न्यायालय से किसानों को त्वरित न्याय दिलाए। सभी राजस्व न्यायालय व्यवस्थित होने चाहिए। राजस्व प्रकरण दायरा पंजी में दर्ज होने के बाद प्रकरण का त्वरित निराकरण होना चाहिए। राजस्व प्रकरणों के निराकरण में किसी प्रकार का विलंब नहीं होना चाहिए। सभी राजस्व अधिकारी राजस्व महा अभियान में गांव मे जाकर अपनी उपस्थिति में बी-1 का वाचन कराएं तथा नामांतरण, बंटवारा, नक्सा तरमीम के प्रकरणों का तेजी से निराकरण सुनिष्चित कराएं। राजस्व न्यायालय के निरीक्षण के दौरान निर्देष दिए कि राजस्व न्यायालयो मे प्रकरणों के निराकरण के दौरान आदेश में संलग्न प्रादर्ष का प्रमाणन होना अनिवार्य है तथा अंतिम आदेश उपरांत हल्का पटवारी को आदेश कर सूचित कराना एवं अद्यतन जानकारी का पालन अभिलेख प्राप्त करना आवश्यक है। निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्रीमती अनुभा जैन के साथ साथ तहसीलदार, नायाब तहसीलदार एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहा।



