मध्यप्रदेश

सीएम डॉ. मोहन यादव:सिंगल क्लिक से लाडली बहना और किसानों के खाते में डाली राशि, शिव प्रतिमा किया लोकार्पण

न्यूज़ डेस्क :

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार शाम 5.15 बजे छिपरी गांव पहुंचे। उन्होंने संत श्री रवि शंकर महाराज को जन्म दिवस की बधाई दी। इसके बाद मां शारदा पहाड़ी पर बनी 61 फीट ऊंची शिव प्रतिमा का किया लोकार्पण। मुख्यमंत्री के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा, केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार और जतारा विधायक हरिशंकर खटीक मौजूद रहे। वैदिक मन्त्रोच्चार के साथ सदाशिव प्रतिमा का लोकार्पण किया गया।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने पहाड़ी के नीचे बने मंच से 1 लाख 29 हजार लाडली बहनों के खाते में सिंगल क्लिक के माध्यम से डाली राशि। 81 लाख किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि की राशि जारी की। इसके अलावा उज्ज्वला योजना हितग्राहियों और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से जारी की।

छिपरी का नाम बदलने की घोषणा की

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मंच से छिपरी गांव का नाम बदलकर मातृ धाम करने की घोषणा की। उन्होंने मां शारदा की पहाड़ी को पर्यटन स्थल बनाने और लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए उद्योग धंधे स्थापित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मां शारदा पहाड़ी पर किए गए विकास कार्यों को देखकर लग रहा है कि बुंदेलखंड विकास की दौड़ में अब पीछे नहीं रहा।

फॉरेस्ट विभाग के अधिकारियों को दी नसीहत

सीएम मोहन यादव ने अपने भाषण के दौरान कहा कि संत श्री रविशंकर महाराज ने 7-8 साल में मां शारदा की पहाड़ी पर लाखों पेड़ लगाकर हरा भरा कर दिया है। फॉरेस्ट विभाग के लोग हर साल पेड़ लगाते हैं, लेकिन उनके लगने की गारंटी नहीं रहती। उन्होंने कहा कि संत श्री रविशंकर महाराज से हमें नसीहत लेने की जरूरत है।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!