विदिशा

विदिशा में बेतवा नदी में डूबने से हुई बच्चें मौत: अपने जुड़वा भाई के साथ नहाने गया था, तभी गहरे पानी में चला गया

विदिशा डेस्क :

विदिशा में सोमवार को बेतवा नदी में नहाने के दौरान एक बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बताया गया कि बच्चे को नदी में नहाने का बहुत शौक था। वह अकसर अपने भाई के साथ नहाने के लिए जाया करता था।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक विदिशा के मोहनगिरि इलाके में शंकर टीला पर रहने वाले दो जुड़वा भाई आज नदी में नहाने गए थे। नहाने के दौरान हादसा हो गया और 13 साल का महेश नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी में चला गया। जब एक भाई ने अपने दूसरे भाई को डूबता देखा तो उसने आसपास मदद के लिए शोर मचाया।

आवाज सुनकर बेतवा नदी के घाट पर मौजूद होमगार्ड के जवान वीरेंद्र ने तुरंत ही नदी में छलांग लगाकर महेश को गहरे पानी में से निकाला और उसे बचाने की काफी कोशिश की। जिला चिकित्सालय लेकर आया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि शंकर टीला के रहने वाले विजय अहिरवार के तीन लड़के हैं और विजय अहिरवार प्लास्टिक के बर्तन बेचने का काम करते हैं। उनकी पत्नी दूसरों के घर में काम करती है।

बड़ा बेटा 17 साल का है और उनसे छोटे दो लड़के जुड़वा थे। दोनों को पानी में नहाने का बहुत शौक था जहां मौका मिलता है दोनों नदी नालों में या तालाबों में नहाने चले जाते थे। आज भी वह बेतवा नदी मैं नहाने के लिए गए हुए थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम करके जांच शुरू कर दी है।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!