विदिशा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह 20 अक्टूबर को लटेरी में सभा को करेंगे संबोधित, तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं ने की बैठक

सिरोंज डेस्क :

शुक्रवार 20 अक्टूबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की लटेरी होने वाली आम सभा में ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। विधानसभा चुनाव के पहले लटेरी में मुख्यमंत्री की आयोजित हो रही सभा को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

आमसभा मे कार्यकर्ताओं की सहभागिता एवं व्यापक प्रचार प्रसार को लेकर बुधवार को देवपुर एवं चितावर मंडल के कार्यकर्ताओं की एक बैठक का आयोजन किया। बैठक को संबोधित करते हुए विधानसभा चुनाव संचालक रमेश यादव ने कहा कि गांव गरीब आम जन के कल्याण की सदैव चिंता करने वाले मसीहा लाखों बेटियों के मामा ओर बहनों के भाई शिवराज सिंह चौहान आ रहे है।

हमारे प्रत्याशी के रूप में उमाकांत शर्मा जैसे मजबूत प्रत्याशी भी मैदान में आ गए है। अब हम सबको गांव-गांव में भाजपा की अलख जागाना है। उन्होंने सभी सेक्टर प्रभारियों से अपने अपने साधनों से लटेरी गांव-गांव से कार्यकर्ताओं को लटेरी में मुख्यमंत्री की आमसभा में ग्रामीणों क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं को गाजे बाजे के साथ पहुंचने के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से विधानसभा संयोजक कैलाश शर्मा, देवपुर मंडल अध्यक्ष झारसिंह दांगी, चितावर मंडल अध्यक्ष चरण सिंह राजपूत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दरयाब सिंह कुर्मी, पूर्व जनपद अध्यक्ष हमीर सिंह यादव, हरिबाबू भार्गव, संतोष चौरे के साथ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!