मध्यप्रदेश

सुरीले अंदाज में नजर आए छोटे राजा: ‘पल-पल दिल के पास’ गाना गाया, सोशल मीडिया पर किया अपलोड

न्यूज़ डेस्क :

प्रदेश के पूर्व CM दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह का सुरीला अंदाज सामने आया है। लक्ष्मण सिंह का एक वीडियो सामने आया है जिसमे वह काफी सुरीले अंदाज में गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सोमवार का बताया जा रहा है। भोपाल में वह एक स्टूडियो में गाना गाते नजर आ रहे हैं। खुद लक्ष्मण सिंह ने यह वीडियो सोशल मीडिया के ग्रुपों में शेयर किया है।

बता दें कि पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह कई मौकों पर गाने गुनगुनाते रहते हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान भी कई सभाओं में गाना गाते हुए उनके वीडियो सामने आए थे। उनके समर्थक बताते हैं कि लक्ष्मण सिंह को गाने का काफी शौक है। वह अक्सर गाने गुनगुनाते हुए दिखाई देते हैं।

इस बार जो वीडियो सामने आया है, वह भोपाल का बताया जा रहा है। सोमवार को उन्होंने भोपाल के एक स्टूडियो में विधिवत गाना रिकॉर्ड किया। उन्होंने ‘पल-पल दिल के पास तुम रहती हो’ गाना रिकॉर्ड किया। उनके साथ गुना के रहने वाले सिंगर अनिल श्रीवास्तव भी नजर आ रहे हैं। 4 मिनिट 41 सेकेंड का यह वीडियो है। खुद लक्ष्मण सिंह ने सोशल मीडिया ग्रुप में यह वीडियो शेयर किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!