भोपाल

जल्दी आ सकता है CBSE 10वीं-12वीं का रिजल्ट: 11 मई को नहीं आयेगा, सेंट्रल बोर्ड ने ट्वीट कर बताया फेक

भोपाल डेस्क :

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं के रिजल्ट को लेकर कोई सर्कुलर जारी नहीं किया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा 11 मई को रिजल्ट आने का सर्कुलर फर्जी है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन ने भी ट्वीट करते हुए इसे फेक बताया है। साथ ही, कहा है कि रिजल्ट जल्दी आ सकता है। CBSE बोर्ड से जुड़े स्कूलों के प्रिंसिपल ने भी इसकी पुष्टि की है।

उधर, इस सर्कुलर सामने आने के बाद बच्चों के पेरेंट्स CBSE के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करते रहे, लेकिन कॉल नहीं लगा। पेरेंट्स और स्टूडेंट्स ने स्कूल और टीचर्स से कॉन्टैक्ट किया। भोपाल के आनंद बिहार स्कूल के प्रिंसिपल शैलेष झोपे ने बताया कि CBSE की वेबसाइट पर रिजल्ट से जुड़ी कोई जानकारी नहीं है, इसीलिए हम इस सर्कुलर को नहीं मान रहे।

क्या है इस सर्कुलर में?

9 मई को सामने आए इस फर्जी सर्कुलर में दावा किया गया है कि 11 मई को CBSE का 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आएगा। इसमें कहा गया है कि CBSE की वेबसाइट पर रिजल्ट देख सकते हैं। हालांकि, वेबसाइट पर किसी सर्कुलर के बारे में जानकारी नहीं दी गई है।

…तो फिर कब आएगा रिजल्ट?

जानकारों का कहना है कि CBSE ने कभी भी सर्कुलर जारी कर रिजल्ट घोषित नहीं किया है। रिजल्ट इसी वीक 15 मई से पहले आ सकता है। पिछले साल CBSE 10वीं के नतीजे 22 जुलाई की दोपहर 2 बजे घोषित किए गए थे, जबकि 12वीं के नतीजे सुबह 9 बजे घोषित किए गए थे।

3883710 स्टूडेंट्स ने दिया था CBSE एग्जाम
देश में CBSE 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 21 मार्च तक आयोजित की गई थी। 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 5 मार्च तक चली थीं। दोनों एग्जाम में 3883710 परीक्षार्थी बैठे थे। कक्षा 10वीं के 2186940 और 12वीं के 1696770 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी।

ऐसे देख पाएंगे रिजल्ट
CBSE की 10वीं-12वीं के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट https://www.cbse.gov.in/ पर देख सकते हैं। यहां छात्र-छात्राएं इसे चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपने मोबाइल पर भारत सरकार का उमंग ऐप डाउनलोड करके भी रिजल्ट देख सकते हैं।

आज CBSE ने नया सर्कुलर जारी कर इसकी पुष्टि की है। इसमें कहा गया है कि जल्द ही रिजल्ट जारी किया जाएगा।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!