न्यूज़ डेस्क

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का गुरूवार को 96 वर्ष की उम्र में निधन हो गया, पीएम मोदी ने जताया शोक

न्यूज़ डेस्क :

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का गुरूवार को निधन हो गया। उनकी उम्र 96 वर्ष की थी। एलिजाबेथ द्वितीय ब्रिटेन पर सबसे लंबे समय तक राज करने वाली शाही परिवार से हैं। वह 70 साल ब्रिटेन में शासन की। रॉयल परिवार की आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर जानकारी दी गई कि महारानी का आज दोपहर (ब्रिटेन के समयानुसार) बाल्मोरल में शांतिपूर्वक निधन हो गया। द किंग एंड द क्वीन कंसोर्ट आज शाम बाल्मोरल में रहेंगे और कल लंदन लौटेंगे। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद पूरे ब्रिटेन में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। 

क्वीन एलिजाबेथ के निधन के बाद उनके बड़े बेटे प्रिंस चार्ल्स राजा के तौर पर गद्दी संभालेंगे। खबरों के मुताबिक, उनके निधन के वक्त प्रिंस चार्ल्स के अलावा क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय के बड़े पोते प्रिंस विलियम भी मौजूद थे, जबकि उनके छोटे पोते प्रिंस हैरी वहां पहुंचने ही वाले थे।

पीएम नरेंद्र मोदी ने किया शोक व्यक्त  

पीएम मोदी ने महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर शोक जताया और कहा कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को हमारे समय की एक दिग्गज के रूप में याद किया जाएगा। उन्होंने अपने राष्ट्र और लोगों को प्रेरक नेतृत्व प्रदान किया। उन्होंने सार्वजनिक जीवन में गरिमा और शालीनता का परिचय दिया। उनके निधन से आहत हूं। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और ब्रिटेन के लोगों के साथ हैं।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!