मध्यप्रदेश

BREAKING NEWS- मकान की दीवार गिरी, 4 बच्चों की मौत: स्कूल से लौटते समय दीवार गिरी, 8 बच्चे दबे

न्यूज़ डेस्क :

रीवा में कच्चे मकान की दीवार गिरने से चपेट में आकर 4 बच्चों की मौत हो गई। बच्चे स्कूल से घर लौट रहे थे। घटना गढ़ कस्बे की है। यहां सन राइज स्कूल के पास हादसा हुआ है। 8 बच्चे और 1 महिला मलबे में दब गए थे। मलबे से निकालकर घायलों को गंगेव सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र लाया गया। 2 गंभीर घायलों को रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर किया गया है। एसपी विवेक सिंह मौके पर हैं।

दो भाइयों के बीच विवादित थी दीवार
विधायक नरेंद्र प्रजापति ने बताया, ‘दीवार जर्जर हालत में थी। दो नामदेव भाइयों की ये दीवार थी। उनके बीच विवाद था कि इसे कौन हटाएगा। स्कूल संचालक और पेरेंट्स इसे गिराने का कह चुके थे। शनिवार को बारिश की वजह से दीवार ढह गई। दीवार जिनकी है, उन पर कानूनी कार्रवाई होगी।’

इन बच्चों की हुई मौत

  • अंशिका गुप्ता (5) पिता सुरेंद्र गुप्ता
  • मान्या गुप्ता (7) पिता वीरेंद्र गुप्ता
  • सिद्धार्थ गुप्ता (5) पिता वीरेंद्र गुप्ता
  • अनुज प्रजापति पिता इंद्रपाल प्रजापति

इन्हें रेफर किया गया

  • रक्षा गुप्ता (7) पिता सुरेंद्र गुप्ता
  • अभिवावक रानी प्रजापति पति इंद्रपाल प्रजापति

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!