ब्रेकिंग न्यूज़- दीवार गिरी, बड़ा हादसा टला: दो दिन से लगातार हो रही बारिश का ग्रामीण क्षेत्र में दिखाने लगा असर

आनंदपुर डेस्क :
आनंदपुर थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत ओखलीखेड़ा में गांव के अंदर कोरी मोहल्ला में बलवीर कोरी पुत्र कालूराम कोरी के मकान की दीवार बुधवार की शाम करीब 6:30 बजे भरभरा कर गिर गई। गनीमत यह रही कि हादसे के समय दीवार की चपेट में कोई नहीं आया। बलवीर कोरी ने बताया है कि मकान में मवेशी बंधे हुए थे और पिछले हिस्से में भूसा भरा हुआ था । मकान कच्चा था। जिसकी हालत जर्जर होने के कारण दीवार गिर गई।

दीवार गिरने से तेज धमाका हुआ तो आसपास के ग्रामीण एकत्र हो गए थे। गनीमत यह रही कि दीवार गिरने के दौरान घर में रहना वाला बलवीर कोरी का परिवार मकान में बने दूसरे कमरे में था, बच्चे घटनास्थल से कुछ दूरी पर मौजूद थे। अन्यथा की स्थिति में हादसा बड़ा हो सकता था। ग्रामीणों ने बताया कि दीवार का कुछ हिस्सा काफी समय से झुका हुआ था। बारिश के कारण दीवार में पानी जमा होने के कारण घटना हो गई। घटना में कोई हताहत नहीं होने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

दरअसल पिछले साल भी इसी मोहल्ले में गोपाल कोरी के मकान की दीवार गिरी थी, जिसने दवने से दो बच्चों की असमायिक मृत्यु हो गई थी।
ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत ओखलीखेड़ा में अनेक मकान जर्जर हालत में हैं जो कभी लोगों भी हादसों का शिकार बना सकते हैं , पंचायत स्तर पर इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।



