ब्रेकिंग न्यूज़- हाईवे पर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम: बोले- चरनोई भूमि और जंगलों पर दलालों ने किया अतिक्रमण, प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान

लटेरी डेस्क :
लटेरी के ग्राम बलरामपुर के निवासियों ने सिरोंज-ब्यावरा हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। सुबह 10 बजे से शुरू हुआ चक्काजाम, जो करीब एक बजे तक चलता रहा। ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग और राजस्व ने सारी चरनोई भूमि और जंगलों पर अपने दलालों ने अतिक्रमण करवा दिया। पशुओं को चरने जगह नहीं बची। ये पशु खेतों में घुसकर फसलों को चर जाते है, जिससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।

रात-रात भर खेतों में जागकर रखवाली करनी पड़ रही है, लेकिन सैकड़ों पशु हैं। इसलिए कहीं न कहीं नुकसान कर ही देते है। ग्रामीणों का चक्काजाम करीब 3 घंटे तक चलता रहा। रोड के दोनों किनारों पर वाहनों को लंबी लाइनें लग गई। इसके बाद लटेरी तहसीलदार, वन विभाग के अधिकारी, मुरवास थाना प्रभारी बीडी सिंह मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को समझा बुझाकर चक्का जाम खुलवाया।

अधिकारियों ने 15 दिन का समय मांगा है, इतने समय में चरनोई भूमि अतिक्रमण मुक्त करवाने का वादा किया है। साथ ही गौशाला भी ठीक करवाने का वादा किया है, ताकि पशु इसमें रखे जा सके और किसानों की फसल का नुकसान न हो।



