विदिशा
BREAKING NEWS- तेज रफ्तार में जा रहे लोडिंग वाहन और बाइक की आमने सामने की टक्कर में दो लोगो की मौत: दोनों मृतक शादी के कार्ड बांटने के लिए जा रहे थे
अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

सिरोंज डेस्क :
तेज रफ्तार में जा रहे लोडिंग वाहन और बाइक की आमने सामने की टक्कर हो गई। घटना में बाइक पर सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि राहगीरों ने सड़क के साइड में दोनों को देखकर डायल 100 को फोन करके घटना की जानकारी दी।

जिसके बाद 100 डायल की मदद से बाइक सवारों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों युवक मुगलसराय के रहने वाले थे और वह शादी के कार्ड बांटने के लिए जा रहे थे। घटना सुरंग ताल (सिरोंज) के बीच लोडिंग गाड़ी व मोटर साइकिल के बीच की बताई जा रही हैं




