इंदौर

ब्रेकिन न्यूज़ – पति ने दुपट्‌टे से गला घोंटकर किया पत्नी का मर्डर: मायके से चार दिन पहले ही ससुराल आई थी, मौके से फरार पति गिरफ्तार

इंदौर डेस्क :

मुंबई से छह दिन पहले ससुराल आई महिला की उसके पति ने दुपट्‌टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। महिला का शव चौथी मंजिल पर मिला।

पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। दोनों की शादी को 17 साल हो चुके हैं। पिछले चार-पांच महीने से आरोपी की मानसिक स्थिति खराब चल रही थी। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

घटना शनिवार दोपहर की है। शाम को सास-ससुर आए तो पड़ोसियों ने बताया कि तुम्हारा बेटा पहली मंजिल से कूदकर भागा है।

छत्रीपुरा पुलिस के अनुसार मृतका का नाम नैना पति मिलिंद सौदे (25) निवासी 70/2 बियाबानी है। वह छह दिन पहले ही पति के साथ मुंबई से इंदौर आई थी। यहां ससुराल में चौथी मंजिल पर ठहरी थी। शनिवार दोपहर चौथी मंजिल पर पति-पत्नी मौजूद थे, इसलिए सास-ससुर नीचे से कुंडी लगाकर बाजार चले गए और कुछ घंटे बाद लौटे। जब चौथी मंजिल पर पहुंचे तो वहां नैना पड़ी मिली, वह हिलडुल नहीं रही थी। वे तुरंत उसे चोइथराम अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पत्नी पर थी शंका

सूत्रों ने बताया कि पति को नैना पर शंका थी। इसे लेकर दोनों में काफी विवाद हुआ था। पहले भी दोनों में विवाद होता रहा है। मुंबई में पति को कोई परेशानी हो गई थी, इसलिए उसका इलाज करवाने के लिए नैना उसे लेकर इंदौर आई हुई थी।

कूदने से आई चोट

पड़ोसियों ने बताया, उन्होंने देखा कि नैना का पति मिलिंद पहली मंजिल से कूद रहा था। कूदने के कारण उसके पैर में चोट लगी थी। इस सूचना के बाद पुलिस ने पति से पूछताछ शुरू की, वहीं महिला का शव पीएम के लिए भिजवाया। अफसरों का कहना है पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद युवती की मौत का कारण पता चलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!