विदिशा

BREAKING NEWS- भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराया मैजिक वाहन, दो बच्चों की मौत, चार लोग घायल

विदिशा डेस्क :

विदिशा में बुधवार रात को भीषण सड़क हादसा हो गया। एक मैजिक वाहन सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से टकरा गया। हादसे के 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए तो वहीं दो बच्चों की मौत हो गई।

रात को एक मैजिक वाहन ओलिंजा से हंसुआ के पास के स्थित करोंद बवालिया गांव आ रहा था। तब ही मैजिक वाहन भेरोखेड़ी चौराहे के पास पेट्रोल पंप के सामने एक ट्रैक्टर ट्राली घुस गया। हादसे में मैजिक में सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए राहगीरों ने एंबुलेंस को हादसे की जानकारी दी। घायलों को जिला चिकित्सालय में इलाज के भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दो बच्चो को मृत घोषित कर दिया।

बताया गया की मैजिक वाहन में करोंद बावलिया गांव के कमलेश कुशवाहा, पत्नी सोनम उनका बेटा प्रिंस, यश और भांजा नितिन और भांजी सौम्या वाहन में सवार थे। पुलिस के अनुसार वाहन हादसे के कमलेश के 11 साल के बेटे प्रिंस और 15 साल के भांजे नितिन की मौत हो गई। जबकि कमलेश उसकी पत्नी सोनम, बेटा यश और भांजी सौम्या गंभीर रूप से घायल है।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!