विदिशा

विदिशा में ईद-उल-फितर पर अदा की गई विशेष नमाज: बड़ी संख्या में ईदगाह पहुंचे लोग, एक-दूसरे को गले मिलकर दी मुबारकबाद

विदिशा डेस्क :

विदिशा में ईद-उल-फितर का त्‍योहार हर्ष और उल्लास से मनाया जा रहा है। ईदगाह पर सामूहिक नमाज अदा की गई, जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने भाग लिया। लोगों ने देश में अमन चैन की दुआ की।

नमाज अदा करने के बाद सभी ने एक दूसरे को ईद के पर्व की बधाई दी। ईदगाह पर जनप्रतिनिधियों के साथ ही प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। इसके बाद सेवइयां से मुंह मीठा कराने का दौर शुरू हो गया।

बता दें, ईदगाह में सुबह 7:30 बजे, जामा मस्जिद और मस्जिद मुगलटोला में सुबह 7:45 बजे, मस्जिद झूलनपीर और मदीना मस्जिद में सुबह 8 बजे, मस्जिद सब्जी फरोंशन में सुबह 8:30 के साथ मस्जिद नूरी रायसेन गेट में सुबह 7:45 बजे ईद की विशेष नमाज अदा की गई।

सुबह से ही ईद की मुख्य नमाज के लिए बड़ी संख्या में बच्चे और बड़े ईदगाह पहुंचे। जहां मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज अदा की। घरों में सिवई और अन्य लजीज व्यंजनों को खाने-खिलाने का दौर शुरू हो गया।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!