मध्यप्रदेश
BREAKING NEWS- इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग: हादसा इंदौर के महू हुआ

इंदौर डेस्क :
इंदौर के महू में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में आग लग गई। स्कूटी पर बैठे युवक और बच्चों ने कूदकर जान बचाई। कुछ ही सेकंड में स्कूटी जलकर खाक हो गई। दोनों बच्चों को मामूली चोट आई है।

घटना मलेंदी गांव की है। यहां गुरुवार सुबह अशोक बनारसी 4 साल की भतीजी को स्कूल छोड़ने जा रहे थे। एक साल का भतीजा स्कूटी पर आगे बैठा था। भतीजी अशोक के पीछे बैठी थी। पंचायत के सामने करीब 10:30 बजे स्कूटी से टायर फटने जैसी आवाज आई। समय रहते अशोक बच्चों के साथ गाड़ी से कूद गए। लोगों ने आग बुझाई।
अशोक ने बताया, डेढ़ साल पहले इंदौर से जितेंद्र कंपनी की इलेक्ट्रिक स्कूटी खरीदी थी। स्कूटी में दो बैटरी थी, जिसे वह चार्ज करके घर से निकला था। अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और गाड़ी में आग लग गई।



