मध्यप्रदेश

Breaking news- बोरवेल में गिरे 5 साल के मासूम बच्चें की मौत: 20 फीट गहराई पर फंसा था

न्यूज़ डेस्क :

आलीराजपुर जिले में बोरवेल में गिरे 5 साल के मासूम को बचाया नहीं जा सका। वह 20 फीट की गहराई पर फंसा था। रेस्क्यू टीम करीब साढ़े पांच घंटे बाद उसे निकाल पाई। मेडिकल चेकअप के लिए उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विजय पिता दिनेश खंडाला गांव के डावरी फलिया में मंगलवार शाम करीब 4 बजे 250 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया था। रेस्क्यू टीम ने दो जेसीबी और एक पोकलेन मशीन से बोरिंग के साइड में 25 फीट गहरा गड्‌ढा खोदा था। इसके बाद रात करीब साढ़े 9 बजे सुरंग बनाकर उसका रेस्क्यू किया गया था।

कलेक्टर डॉ. अभय अरविंद बेडेकर ने बताया कि विजय दोस्तों के साथ घर के पास ही खेत में खेल रहा था। खेत में बोरे से ढंकी बोरिंग थी। खेलते-खेलते बच्चों ने बोरा हटाया और अंदर झांकने लगे। इसी दौरान ये हादसा हो गया।

परिजन के साथ मौसा के घर आया था मासूम

विजय परिजन के साथ अपने मौसा सालम सिंह के यहां आया था। सालम सिंह का मकान बोरिंग से करीब 150 मीटर की दूरी पर बना है। बच्चे के बोरवेल में गिरने की खबर फैलते ही आसपास के गांवों के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस की मदद से भीड़ को संभाला गया। रेस्क्यू के दौरान परिजन एक पाइप के जरिए मासूम से बात करते रहे। बीच-बीच में उसकी आवाज भी आ रही थी।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!