इंदौर

BREAKING: तेज रफ्तार कार ने आधा दर्जन लोगों को रौंदा, तीन की मौत, भीड़ ने ड्राइवर को जमकर पीटा

इंदौर डेस्क :

इंदौर में तेज रफ्तार कार ने आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को रौंद दिया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं 3 से ज्यादा लोग घायल हो गए। हादसे के बाद वहां पर अफरा-तफरी मच गई। भीड़ ने ड्राइवर को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। वाहन में आग लगाने की कोशिश भी की। पुलिस ने बताया कि कार सवार नशे में थे।

घटना बुधवार शाम को पालदा इलाके में शाम 5.30 बजे की है। आरटीओ के आगे तेजाजी नगर चौराहे के पास तेज रफ्तार कार सवार ने लोगों को चपेट में लिया। टक्कर के बाद एक बाइक सवार ऊफर तक उछल कर गिरा। कार की चपेट में दूसरे लोग भी आ गए। कार में तीन लोग सवार थे। सभी शराब के नशे में थे। पुलिस ने रीवा जिले के कोनिया कलां गांव के रहने वाले श्रवण कुमार (31) को गिरफ्तार कर लिया है। उसके साथी मौका पाकर फरार हो गए।

वीडियो में क्या?
वीडियो में दिख रहा है कि एक तेज रफ्तार कार ने सबसे पहले एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। युवक बाइक समेत काफी ऊपर उछलकर जा गिरा। कार ने दूसरी वाहनों और लोगों को भी चपेट में ले लिया। इनमें कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।

इन लोगों की मौत भंवरकुआं पुलिस ने बताया कि हादसे में नितिन गंगवाल (44) मानवता नगर, सुरेश मालवीय(50) नायता मुंडला की मौत हो गई। एक शख्स की शिनाख्त नहीं हो पाई है। वहीं कपूरचंद्र (75), मानवता नगर, मोहम्मद वसीम (30) नायता मुंडला और काव्या (16) गंभीर रूप से घायल हो गई।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!