दामोदरगढ़ पहाड़ में नरकंकाल मिलने से फैली सनसनी: पैर की हड्डियां मिली, जबकि सिर व शरीर के अन्य हिस्सों की हड्डियां गायब है

न्यूज़ डेस्क :
रीवा जिले के मऊगंज थाना अंतर्गत दामोदरगढ़ पहाड़ में एक नरकंकाल मिलने से सनसनी फैल गई है। सूत्रों की मानें तो हड्डियां देख चरवाहों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी के बाद पहुंची मऊगंज पुलिस ने रविवार की दोपहर से लेकर देर शाम तक जांच करती रही। घटनास्थल के पास पैर की हड्डियां मिली है। जबकि सिर व शरीर के अन्य हिस्सों की हड्डियां गायब है।
गांव वालों की मदद से माला व कपड़े के आधार पर खोजबीन की। तब पता चला कि नरकंकाल ससुराल में रहने वाले युवक की है। जो करीब तीन माह से लापता है। जिसकी गुमशुदगी तक थाने में दर्ज नहीं कराई गई है। ऐसे में पुलिस ने ससुराल वालों से पूछताछ कर शिनाख्ती कराई है। फिलहाल एफएसएल टीम हड्डियां एकत्रकर वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य एकत्र की है।
मऊगंज SDOP नवीन तिवारी ने बताया कि हनुमना क्षेत्र के जड़कुड़ निवासी रामसुहावन गोड़ 30 वर्ष अपनी ससुराल दामोदरगढ़ में 1 वर्ष से रह रहा था। वह संदिग्ध कारणों से अचानक 3 माह पहले लापता हो गया। गांव वाले सोच रहे थे कि रामसुहावन गांव चला गया होगा। ऐसे में किसी ने कोई खोज खबर नहीं ली। हड्डियां देख प्रथम दृष्टया हत्या प्रतीत हो रही है। क्योकि शरीर के अन्य हिस्सों की हड्डियां गायब है।
शव को ठिकाने लगाया
घटनास्थल की जांच में ऐसा प्रतीत हो रहा कि युवक की हत्या कर शव को ठिकाने लगाया है। हालांकि मृतक की सुसराल वाला घर महज 500 मीटर की दूरी पर है। इधर पुलिस अधिकारियों ने मृतक के गांव और ससुराल वालों से संपर्क किया है। उनको संदेहियों का नाम बताने थाने बुलाया है। साथ ही लापता होने से अब तक की पूरी जानकारी एकत्र की जा रही है। जिससे पुलिस सही तत्थ्यों की जांच कर सके।