मध्यप्रदेश

घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में बड़ा बदलाव: भोपाल में सबसे कम दाम, सबसे महंगा मुरैना में मिलेगा

भोपाल डेस्क :

केंद्र सरकार ने घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 100 रुपए कम कर दी है। इससे मध्यप्रदेश में भी घरेलू गैस सस्ती हो गई है। अब भोपाल में गैस सिलेंडर 808 रुपए 50 पैसे में मिलेगा। इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन में कीमतें 900 रुपए के पार हैं।

MP में सबसे सस्ता सिलेंडर भोपाल में जबकि सबसे महंगा मुरैना में 987 रुपए में मिलेगा। पिछले साल अगस्त में भी LPG सिलेंडर की कीमत 200 रुपए कम हुई थी। हालांकि, प्रदेश के ज्यादातर शहरों में दाम 1 हजार रुपए से ज्यादा ही चल रहे थे।

उज्ज्वला योजना की सब्सिडी एक साल और बढ़ी

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत LPG सिलेंडर पर दी जाने वाली 300 रुपए की सब्सिडी को 31 मार्च 2025 तक बढ़ा दिया है। 7 मार्च को केंद्रीय कैबिनेट की मीटिंग में ये फैसला लिया गया। इस योजना का लाभ देशभर की 10 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को मिलेगा। सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्या में भी इजाफा किया गया है। पहले 10 सिलेंडर पर ही सब्सिडी मिलती थी, अब इसे बढ़ाकर 12 कर दिया गया है।

जानिए, मध्यप्रदेश के किस शहर में कितनी कीमत

शहर पहले (रु. में) अब (रु. में)
आगर-मालवा 961 861
अलीराजपुर 946 846
अनूपपुर 926 826
अशोकनगर 966.50 866.50
बड़वानी 951 851
बालाघाट 927.50 827.50
बैतूल 927 827
भिंड 986.50 886.50
बुरहानपुर 1052.50 952.50
छतरपुर 927 827
छिंदवाड़ा 927 827
दमोह 925.50 825.50
दतिया 982.50 882.50
देवास 934.50 834.50
धार 950 850
डिंडोरी 1026 926
गुना 1074.50 974.50
हरदा 1027 927
नर्मदापुरम 1027 927
झाबुआ 1082.50 982.50
कटनी 1026 926
खंडवा 1050.50 950.50
खरगोन 1040 940
मंडला 1026 926
मंदसौर 1079 979
मुरैना 1087 987
नरसिंहपुर 1026.50 926.50
नीमच 1079.50 979.50
निवाड़ी 1084 984
पन्ना 1026 926
रायसेन 1027 927
राजगढ़ 1069.50 969.50
रतलाम 1081.50 981.50
रीवा 1027 927
सागर 1025.50 925.50
सतना 1028.50 928.50
सीहोर 1008.50 908.50
सिवनी 1020.50 920.50
शहडोल 1027 927
शाजापुर 1016.50 916.50
श्योपुरकलां 1082 982
शिवपुरी 1082 982

सीधी 1026 926
सिंगरौली 928.50 828.50
टीकमगढ़ 1083.50 983.50
उमरिया 826 926
विदिशा 825.50 925.50

(नोट : कुछ शहरों के रेट में थोड़ा बहुत अंतर हो सकता है।)

इससे पहले रक्षाबंधन पर हुआ था कीमतों में बदलाव

बीते साल रक्षाबंधन के मौके पर केंद्र सरकार ने घरेलू LPG सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) के दामों में 200 रुपए की कटौती की थी। इसके बाद अब 100 रुपए कम किए गए हैं।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!