न्यूज़ डेस्क

बिग ब्रेकिंग- ट्रक पलटकर बोलेरो पर गिरा, हादसे में 7 लोगों की मौके पर मौत: 2 घायल

न्यूज़ डेस्क :

सीधी जिले में एक ट्रक पलटकर बोलेरो वाहन पर गिर गया। हादसे में 7 लोगों की मौके पर मौत हो गई। मृतकों में दो बच्चे शामिल हैं। तीन गंभीर घायल हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। हादसा बरम बाबा डोल के पास गुरुवार सुबह 11 बजे हुआ। जानकारी के मुताबिक ट्रक गड्ढे में फंस गया था, इसके बाद बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़ी बोलेरो पर पलट गया।

हादसे में घायल शख्स ने बताया कि सभी यादव परिवार की बारात में सिरसी से कुंदोर कुशमी गए थे। बोलेरो में 8 लोग सवार होकर शादी से लौट रहे थे। रास्ते में नाश्ता करने के लिए रुके ही थे कि सामने से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक पलट गया। ट्रक के पलटते ही बोलेरो जमीन में चिपक गई। गाड़ी में बैठे 6 लोगों ने दम तोड़ दिया। एक स्कूटी चालक भी चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में इनकी मौत हुई

1. राजाराम यादव पिता झरियारी यादव (56)

2. सुखलाल यादव पिता पियारे यादव (55)

3. रोहित यादव पिता राजकुमार यादव (15)

4. मंगल यादव पिता हीरालाल यादव (10)

5. शिव कुमार यादव पिता कुंजल प्रसाद यादव (18)

6. आशीष शुक्ला पिता राम कृष्ण शुक्ला उम्र 25 वर्ष (स्कूटी चालक)

7. अज्ञात है। यह गाड़ी चला रहा था।

घायलों के नाम

1. बुद्ध सेन यादव उम्र 42 साल

2. शिव प्रसाद यादव उम्र 27 साल

खबर लगातार अपडेट हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!