विदिशा

सिरोंज के राजीव गांधी स्मृति चिकित्सालय की BCM घूस लेते पकड़ी गईं: भोपाल लोकायुक्त ने रंगे हाथ दबोचा

सिरोंज डेस्क :

भोपाल लोकायुक्त टीम ने गुरुवार को विदिशा जिले के सिरोंज में BCM को रिश्वत लेते हुए पकड़ा है।

सिरोंज के राजीव गांधी स्मृति चिकित्सालय की BCM संध्या जैन ( 32) 7 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ी गई हैं। उनके खिलाफ झुकरहोज गांव की आशा कार्यकर्ता हरिबाई ने 14 फरवरी को पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त से शिकायत की थी।

उन्होंने बताया था कि संध्या जैन ने उनकी और उनकी दो अन्य परिचित आशा कार्यकर्ताओं की प्रोत्साहन राशि पिछले दो महीनों से नहीं निकाली थी। प्रोत्साहन राशि के एवज में 3000 रुपए और उनकी परिचितों से 4-4 हजार रुपए रिश्वत का दबाव बनाया था।

पुलिस निरीक्षक रजनी तिवारी ने कार्यवाही करते हुए संध्या जैन को उनके कार्यालय में हरिबाई से 7000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। संध्या के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई है।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!