महाशिवरात्रि पर 5100 दीपो से जगमगाया मंदिर: बैजनाथ महादेव में हुई आकर्षक रोशनी, भक्तों ने आकर्षक रंगोली भी सजाई
न्यूज़ डेस्क :
शिवरात्रि महापर्व पर शनिवार शाम प्रसिद्ध बाबा बैजनाथ महादेव मंदिर परिसर में भक्त मंडल द्वारा 5100 दीपक सजाए गए और आकर्षक रांगोली भी बनाई गई। जिससे पुरा मंदिर परिसर दीपक की रोशनी से जगमगाता दिखाई दिया। भक्त मंडल के सदस्यों ने रक्षक मित्र मंडल और महिला मंडल की मदद से यहां दोपहर से ही रंगोली सजाना प्रारंभ की, और महिलाओं के द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई जाकर यहां दीपक लगाए गए।
गौरतलब है कि महा शिवरात्रि होने पर इस दिन दूर-दूर से बड़ी संख्या में भक्त मंदिर में महादेव के दर्शन करने पहुंचे और लंबी कतार में लग दर्शन लाभ लिए, दर्शन का यह दौर रात में भी जारी रहा। यहां महादेव का दुल्हे के रूप में श्रंृगार कर पूरे मंदिर को फूलों से सजाया गया। प्रशासन द्वारा दर्शन के लिए खास इंतजाम किए जाने से इतनी भीड़ के बाद भी दर्शन के लिए किसी प्रकार की कोई परेशानी भक्तों को नहीं हुई। इस दिन डाक विभाग द्वारा यहां आने वाले भक्तों को गंगा जल का विक्रय किया गया। डाक विभाग द्वारा स्टॉल के माध्यम से जल वितरित किया गया। इस दौरान डाक विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी भी दी गई।