मध्यप्रदेश

विधानसभा चुनाव 2023: इंदौर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले- शिवराज राजनीति के धोनी हैं, तो कैलाश हार्दिक पंड्या, यानी ऑलराउंडर खिलाड़ी

इंदौर डेस्क :

महीनेभर पहले मैंने नीमच में कहा था कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चाैहान क्रिकेटर महेंद्र सिंह धाेनी हैं। शुरुआत जैसी भी हो, अंत में अच्छी फिनिश देकर मैदान खींच लेते हैं। आज मैं यहां कहना चाहता हूं कि कैलाश विजयवर्गीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या हैं। वे राजनीति के ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं। यह बात केंद्रीय रक्षामंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने रविवार काे विधानसभा क्षेत्र 1 में पार्टी के चुनाव कार्यालय के शुभारंभ अवसर पर बताैर मुख्य अतिथि कही। उन्होंने कहा, विजयवर्गीय काे पार्टी ने पश्चिम बंगाल जैसे कठिन राज्य की जिम्मेदारी साैंपी और उन्हाेंने वहां वह कर दिखाया जाे पहले कभी नहीं हुअा। विजयवर्गीय प्रदेश की अन्य सीटाें पर भी प्रचार करने जा रहे हैं। आप सबकाे खूब मेहनत कर उन्हें बहुत बड़े अंतर से जिताना है।

राजनाथ ने कहा कि अब भारत कमजोर देश नहीं है। भारत दुनिया का ताकतवर देश बन चुका है। आज भारत बोलता है तो सारी दुनिया कान खोलकर सुनती है। पहले आतंकवादी आते थे और निर्दाेष लाेगाें काे मारकर चले जाते थे। उरी व पुलवामा की घटना के बाद हमारे पीएम ने दस मिनट में फैसला लिया और उसके बाद पाकिस्तान में घुसकर हमारे सैनिकाें ने आतंकवादियाें काे सबक सिखा दिया, लेकिन कांग्रेस काे इस पर गर्व नहीं हाेता। रक्षा मंत्री ने 15 महीने की कांग्रेस सरकार पर हमला करते हुए कहा, माेदी सरकार ने आठ लाख आवास बनाकर दिए, लेकिन कमलनाथ सरकार ने दाे लाख वापस लाैटा दिए।

सभी सीटाें पर कमल चाहिए

राजनाथ ने कहा कि मैं चाहता हूं कि इस बार डंके की चोट पर इंदाैर की सभी सीटाें पर कमल खिलना चाहिए। सबसे ज्यादा वाेट से जीतने वाले रमेश मेंदाेला, उषा ठाकुर और सभी प्रत्याशियाें काे जिताना है। अगर आप सभी काे जिताएंगे ताे मैं फिर आभार व्यक्त करने आपके बीच आऊंगा।

पहले चुनाव से जीत रहा हूं

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मैं बचपन में शाखा जाता था। पिता राजकुमार मिल में मजदूरी करते थे। जब 1980 के दशक में पार्टी ने पहली बार पार्षद का टिकट दिया ताे डर था कि हारना तय है, लेकिन गलती से जीत गया। तब से जीत का सिलसिला लगातार जारी है।

  • सिर्फ वो, जो आप समझना चाहते हैं..

पहली बार चुनाव कार्यालय का उद्घाटन क्यों?

राजनाथ ने कहा, मैंने जीवन में कभी किसी चुनाव कार्यालय का उद्घाटन नहीं किया, लेकिन जब विजयवर्गीय ने कहा, तो मुझे आना पड़ा। दरअसल पार्टी जिले की सभी नौ सीट जीतकर मालवा-निमाड़ की 66 सीटों को भी साधना चाह रही है।

राहुल की लॉिन्चंग पर टिप्पणी के मायने

राजनाथ सिंह ने चंद्रयान की सफलता का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की न लॉन्चिंग हाे पा रही है, न ही लैंडिंग। प्रदेश के चुनाव में राहुल के जिक्र की वजह 2024 के लोकसभा चुनाव है। भाजपा एक साथ दो चुनाव साध रही है।

अयोध्या के लिए आमंत्रण क्यों दिया?

भाजपा इस चुनाव में राम मंदिर सहित और हिन्दुत्व के एजेंडे पर फोकस रहना चाहती है। प्रदेश के चुनाव में भी राम मंदिर की एंट्री हो चुकी है।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!