पति के नाइट ड्यूटी पर जाते ही ससुर कमरे में पहुंच कर रेप करता, ककिया ससुर को बताई तो वह भी बारी-बारी से गलत काम करते, केस दर्ज हुआ
भोपाल डेस्क :
ग्वालियर की रहने वाली नवविवाहिता ने अपने दो ससुरों पर गैंगरेप का मामला दर्ज कराया है। उसने पुलिस को बताया कि पति उसका नाइट में ड्यूटी करने चला जाता था। तभी उसका सगा ससुर रात में उसके कमरे में पहुंचकर रेप करता था। जब यह बात उसने ककिया ससुर को बताई तो वह भी उसके साथ गलत काम करने लगा। पति उसकी यह बात मानने को तैयार नहीं हो रहा था। बताने पर उल्टे मारपीट करता था। पुलिस ने पति को भी आरोपी बनाया है। मुरार थाना ग्वालियर पुलिस ने आगे की जांच के लिए केस डायरी गौतम नगर थाना भोपाल भेजी है। अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। थाना प्रभारी जहीर खान ने बताया कि मूलत: मुरार, ग्वालियर की रहने वाली 23 साल की लड़की की शादी फरवरी 2021 में गौतम नगर में रहने वाले से हुई थी। युवक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। पीड़िता ने बताया कि सास को पैरालिसिस है। वह बीमार रहती हैं। पति के जाने के बाद ससुर उसके कमरे में आ जाता था। डरा-धमकाकर रेप करता था। यह बात जब उसने ककिया ससुर को बताई तो वह भी उसके साथ गलत काम करने लगा। दोनों ससुर उसके साथ बारी-बारी से रेप करते थे। टीआई जहीर खान ने बताया कि अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। अभी यह भी स्पष्ट नहीं है कि दोनों आरोपियों ने एक साथ रेप किया है। मामले में गैंगरेप की धाराएं लगाई गई है।
5 अप्रैल को घर से भागकर ग्वालियर पहुंची
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दोनों ससुर उसे घर से बाहर भी नहीं निकलने देते थे। 5 अप्रैल को चुपके से घर से निकलकर रेलवे स्टेशन पहुंची। ट्रेन से वह ग्वालियर अपने घर आई। घर में माता-पिता को ससुरों के बारे में बताया। मां-पिता उसे मुरार थाना लेकर पहुंचे। टीआई जहीर खान ने बताया कि अभी पीड़िता के भोपाल पुलिस ने बयान नहीं लिए हैं। जल्द ही उसे बयानों के लिए बुलाया जाएगा।



