आनंदपुर पुलिस ने जुआ खेलते 08 जुआरियों को पकड 14740 रूपये एवं 52 ताश के पत्ते जप्त किये

आनंदपुर डेस्क :
थाना आनंदपुर ने बड़ी कार्यवाही करते हुए जो आयु को धर दबोचा।
विदिशा पुलिस अधीक्षक दीपक शुक्ला के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डाँ प्रशांत चौबे के मार्गदर्शन में तथा एसडीओपी लटेरी अजय मिश्रा के नेतृत्व में अबैध जुआ पर धरपकड कार्यवाही के तहत आज दिनांक 22.07.24 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम करईखेडा सुमेरपुर के रोड पर प्रतिक्षालय के पास जुआ खेल रहे थे जो मुखबिर की सूचना की तस्दीक हेतु व कार्यवाही हेतु थाना से प्र.आर.723 सुनील बघेल एवं हमराह स्टाफ के टीम तैयार कर भेजा गया जो मौके पर 08 व्यक्ति रूपये पैसों का दांव लगाकर ताश के पत्ते खेलते पाये गये जिन्हें घेराबंदी कर पकडा गया

एवं उनसे नाम व पता पूछा तो जो (1) हफीज खान (2) रामसिहं दांगी (3) जाहिद खां (4) महेश विश्वकर्मा (5) शिवराजसिंह धाकड (6) लखपतसिहं दांगी (7) नर्वदाप्रसाद धाकड (8) सरवन शर्मा होना पाये गये जिनके विरूध्द अबैध रूप से जुआ खेले जाना पाया जाने से 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही कर 14740 रूपये नगदी एवं 52 ताश के पत्ते मौके से जप्त किये गये।
इनकी रही सराहनीय भूमिका प्र.आर.सुनील बघेल, प्र.आर.अशोक मीना, आर. नीलेश धाकड, आर. दीपक रघुवंशी, आर सौरभ यादव , आर. सोनू मीना, आर. राजा पंत, सैनिक रविशंकर



