अखिल भारतीय भिक्षु महासंघ ने राज्यपाल व राष्ट्रपति के नाम डिप्टी कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन: बौद्ध धार्मिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग

विदिशा डेस्क :
जिले में अखिल भारतीय भिक्षु महासंघ ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर राज्यपाल और राष्ट्रपति का नाम एक ज्ञापन सौंपा। बौद्ध धार्मिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग की। अखिल भारतीय भिक्षु महासंघ के पदाधिकारी और बौद्ध धर्म के प्राचार्य ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंच कर राज्यपाल और राष्ट्रपति के नाम प्रेषित ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर को सौंपा।

उन्होंने आरोप लगाए कि प्रदेश में बौद्ध धार्मिक स्थान पर हिंदू देवी-देवताओं के मंदिर बनाए जा रहे हैं। कई जगहों पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं को तोड़कर नष्ट किया जाता है लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती।
सम्राट अशोक जो बौद्ध धर्म के प्रचारक थे कि उनकी ससुराल विदिशा है , उन्होंने बेटा और बेटी को विदेशों में धर्म के प्रचार के लिए भेजा। आज उनकी ससुराल में उनके अवशेष कहा गए। उनके अवशेषों को मिटाया गया है।
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि किसी और धर्म के लोगों ने नहीं पंडा पुजारी ने अस्तित्व को नष्ट किया है। वहां पर मंदिर बनाकर पूजा कर रहे हैं। उन्होंने मांग की बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तोड़े जाने का भी विरोध करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की ।



