रायपुर

महंगाई भत्ते को लेकर पुनरीक्षित दरें जारी, प्रदेश के लगभग 5 लाख शासकीय कर्मचारियों को मिलेगा।

रायपुर डेस्क :

उसके बाद अभी-अभी छत्तीसगढ़ सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को लेकर पुनरीक्षित दरें जारी किए है।

इस फैसले का सीधा लाभ प्रदेश के लगभग 5 लाख शासकीय कर्मचारियों को मिलेगा। इसको लेकर सीएम आवास पर शनिवार को छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि एरियर देने पर मुख्य सचिव से चर्चा कर सकारात्मक रुख अपनाएंगे।

वहीं मुख्यमंत्री के इस फैसले से छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन खुश नहीं है। फेडरेशन की मांग है कि डीए 12 प्रतिशत बढ़ाया जाए। इसके लिए फेडरेशन ने आंदोलन भी किया था। बता दें कि मुख्यमंत्री की सहमति के बाद कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 22 से बढ़कर अब 28 फीसदी हो गया है। 

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!