विदिशा

मान्यवर साहब कांशीराम की जन्म जयंती सप्ताह पर विचार संगोष्ठी का आयोजन: वक्ताओं ने कहा हमें संविधान के अनुसार कार्य करना है

आनंदपुर डेस्क  :

ग्राम कालादेव में बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक मान्यवर साहब कांशीराम की जयंती सप्ताह के रूप में मनाते हुए विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि कुमारी प्रियंका सांची ने अपने वक्तव्य में कहा आज बहुजन समाज बहुत ही पिछड़ा हुआ है इसका मुख्य कारण नशा और शिक्षा का होना है इसलिए हम सभी को मिलकर सभी प्रकार के नशे का बहिष्कार करना है और अपने बच्चों को शिक्षा की ओर ले जाना है क्योंकि एक शिक्षित व्यक्ति अपने हक अधिकारों के लिए लड़ सकता है

लेकिन एक अशिक्षित व्यक्ति अपने हक अधिकारों के लिए तरसता रहता है क्योंकि बाबा साहब अंबेडकर ने कहा था शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो पियेगा वह धड़ेगा इसलिए हमें शिक्षा पर विशेष जोर देने की आवश्यकता है। वहीं विशेष अतिथि रायसिंह भील राधौगढ़ ने सामाजिक एकजुटता की बात करते हुए कहा आज समाज को तरह-तरह से तोड़ा जा रहा है भाई को भाई से लड़ाया जा रहा है लेकिन हम सभी को इन कूटनीति को समझने की आवश्यकता है और हम सबको आपसी मतभेद भुलाकर एकता का परिचय देते हुए संविधान के अनुसार कार्य करना है तभी हमारा समाज विकसित समाज बन सकेगा।


विचार संगोष्ठी में राजकुमार बौद्ध जी ने पालि धम्म लिपि की जानकारी दी
लालजी बौद्ध (पेंटर) वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता कुम्भराज ने सामाजिक अंधविश्वास और पाखंड वाद से निकलने की बात कही
दिनेश भील ने संघर्ष कर हक और अधिकार प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया बहुजन समाज में जन्में संतों गुरुओं महापुरुषों के जीवन चरित्र पर उपस्थित सभी अतिथियों ने विस्तृत चर्चा की।
इस अवसर पर अनेकों सामाजिक कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!