विदिशा
चार्टर्ड बस में अचानक लगी आग, बड़ा हादसा होने से टला: 23 लोग सवार थे, समय रहते यात्रियों को बस से उतारा

विदिशा डेस्क :
सोमवार को विदिशा में एक बड़ा हादसा होते-होते बचा है। एक चार्टर बस में अचानक आग लग गईं। जिसके बाद आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में आने के बाद बस जलकर राख हो गई। गनीमत रही कि समय रहते यात्रियों को बस से उतर लिया गया था। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। बस यात्रा में करीब 23 यात्री मौजूद रहे। इन सभी यात्रियों को दूसरे साधन से सागर पहुंचाया गया।

एडिशनल एसपी समीर यादव ने बताया कि भोपाल से चलकर सागर की ओर जाने वाली एक चार्टर्ड बस में चक्कपाटनी के पास अचानक से आग लग गई थी, ड्राइवर ने बस में सवार यात्रियों के साथ उनका सामान भी दिया। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका। सभी यात्री सुरक्षित हैं।



