विदिशा

नामांकन के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने दिखाया दम: सिरोंज विधानसभा क्षेत्र से कुल 17 प्रत्याशियाें ने जमा किए नामांकन फॉर्म

सिरोंज डेस्क :

विधानसभा चुनावों के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन सिरोंज विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी उमाकांत शर्मा करीब 5 हजार कार्यकर्ताओं की विशाल रैली के साथ नामांकन फॉर्म जमा करने पहुंचे। रैली में शामिल लोग बड़ी संख्या में पूर्व मंत्री स्व. लक्ष्मीकांत शर्मा का चित्र हाथ मे लेकर चल रहे थे। सागर लोकसभा से सांसद राज बहादुर सिंह भी रैली में शामिल हुए।

उमाकांत को जीत का भरोसा

भाजपा प्रत्याशी उमाकांत शर्मा ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बदौलत लोग बहुत प्रेम से मिलते है। हमें पूरा भरोसा है कि सिरोंज विधानसभा सीट को पिछली बार की तरह बड़े अंतर से जीतेंगे। सांसद राज बहादुर सिंह ने कहा कि उनके संसदीय क्षेत्र में 8 भाजपा विधायक हैं। इन सभी के परफॉर्मेंस के दम पर फिर से आठों सीटें भाजपा जीतेगी।

समाजवादी पार्टी ने भरा पर्चा

समाजवादी पार्टी ने असलम गोरी को अपना उम्मीदवार बनाया है। उनका पुत्र सिरोंज नगर पालिका में पार्षद है। असलम गोरी समाजवादी पार्टी के प्रदेश के बड़े नेता और प्रखर वक्ता हैं। उन्होंने सपा से नामांकन पत्र दाखिल किया।

अंतिम दिन जमा हुए 17 फॉर्म

3 बजे तक 14 फॉर्म जमा हो चुके थे और 3 लोगों ने टोकन ले लिए थे। इस तरह आखरी दिन कुल 17 नामांकन फॉर्म जमा हुए। असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर ने बताया कि बी फॉर्म मैच करने के बाद पता चल सकेगा कि कितने फॉर्म पार्टी से है और कितने निर्दलीय। भाजपा, कांग्रेस, आप, सपा, सपाक्स पार्टी के बी फॉर्म प्रत्याशियों ने जमा कर दिए है।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!