देश

भोपाल में मोदी का खुली जीप में रोड़ शो- 30 मिनट में सवा किलोमीटर चले पीएम: लोगों ने बरसाए फूल

भोपाल डेस्क :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार शाम को भोपाल में रोड शो किया। पीएम मोदी खुली जीप में सवार होकर 30 मिनट में करीब सवा किलोमीटर चले। उनके साथ सीएम डॉ. मोहन यादव और भोपाल से बीजेपी प्रत्याशी आलोक शर्मा भी मौजूद रहे।

खास बात यह है कि पीएम मोदी के एक हाथ में भाजपा का चुनाव चिन्ह कमल का निशान नजर आया। वे लगातार जनता का अभिवादन कर रहे थे। कभी हाथ हिलाकर तो कभी दोनों हाथ जोड़ते नजर आए। लोगों ने भी फूल बरसाकर पीएम मोदी का स्वागत किया। रोड शो मालवीय नगर से नानके पेट्रोल पंप तक चला।

मोदी के रोड शो के रूट पर दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। वे पीएम मोदी की तस्वीरें खींचते रहे। जगह जगह स्वागत मंच भी बनाए गए थे।

सीएम ने कहा ऐसा रोड शो कभी नहीं हुआ

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा- आज भोपाल और मध्यप्रदेश के लिए ऐतिहासिक दिन है। जनता का उत्साह और उमंग बता रहा है कि पूरा प्रदेश मोदीमय हुआ है। देश के दिल मध्यप्रदेश और मध्यप्रदेश के दिल भोपाल में जिस प्रकार PM मोदी का रोड शो हुआ है ऐसा रोड शो कभी नहीं हुआ।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!