सीएम के आदेश के परिपालन में लाउड स्पीकर को लेकर थाने में बैठक का आयोजन

आनंदपुर डेस्क :
आनंदपुर थाने में एसडीओपी तहसीलदार एवं थाना प्रभारी की उपस्थिति में कस्बा एवं अन्य ग्रामीण क्षेत्र के के विभिन्न समुदायों के धर्मगुरु, पूजा स्थलों के प्रधान धार्मिक आयोजन समिति के अध्यक्ष सदस्य विभिन्न संगठनों के अध्यक्ष सदस्य एवं गणमान्य नागरिकों की बैठक एवं क्षेत्र के सभी डीजे संचालकों की बैठक ली गई बैठक में मध्य प्रदेश शासन की गाइडलाइन, नियम एवं दिशा निर्देश से अवगत कराया गया एवं अवैध लाउडस्पीकर हटाए जाने निर्धारित डेसीबल का अनुपालन कराए जाने हेतु वार्तालाप कर समझाइश दी गई।

एवं कस्बे में मांस मछली विक्रय करने वाले दुकानदारों की बैठक भी थाना परिसर में संपन्न कराई जा चुकी है जिसमें सभी मांस मछली विक्रेताओं को अवैध रूप से मांस विक्रय न करने की हिदायत दी गई एवं साथी समझाइए दी गई की मांस विक्रय करने का लाइसेंस प्राप्त कर निर्धारित माफडंडों के अनुसार साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखते हुए एवं निर्धारित जगह पर मांस का विक्रय करें। खुले में एवं सार्वजनिक स्थान पर मांस विक्रय न करने की हिदायत दी गई।




