विदिशा

विकसित भारत यात्रा में दिखा विधायक का रौद्र रूप: गाना गाकर खुशनुमा माहौल बनाया, ग्राम पंचायत खेर खेड़ी कलाँ को गोद लिया

आनंदपुर डेस्क :

दूसरी बार विधायक बनने के बाद आज पहली बार उमाकांत शर्मा आनंदपुर क्षेत्र की जनता के प्रति आभार व्यक्त करने 4.30 बजे के करीब आनंदपुर आये,आनंदपुर पहुँचने पर क्षेत्र के सैकड़ो कार्यकर्ता जनता ने परवरिया रोड़ पर बैंड-;बाजे, डोल नगाड़े से स्वागत किया  उसके बाद विधायक ,खुली जीप में खड़े होकर आनंदपुर बाजार में आभार व्यक्त करने निकले, आगे आगे सैकड़ो की संख्या में युवा नाचते गाते और उनके पीछे विधायक हाथ जोड़कर खुली जीप में लोंगों का असभर और आशीर्वाद लेते चल रहे थे,बाजार में जगह जगह स्थानीय व्यापारियों दुकानदारों ने  फूल बरसाकर विधायक का स्वागत किया,परवरिया रोड़ से काफिला आनंदपुर बाजार,होते हुए आरोन रोड़ होली के पास समाप्त हुआ,आसपास के ग्रामीण सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता नेता शामिल रहे।

विकसित भारत यात्रा में दिखा विधायक का रौद्र रूप तो गाना गाकर खुशनुमा माहौल बनाया–आज हाईसेकेंडरी स्कूल परिसर में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का आयोजन हो रहा था,आभार व्यक्त करने के बाद विधायक ने शिविर में पहुँचकर जन समस्याओं का मौके पर निराकरण किया,एसडीएम निकिता तिवारी ने बताया की आज विकसित भारत संकल्प यात्रा आनंदपुर में थी जिसमे क्षेत्र के विधायक उमाकांत शर्मा भी शामिल हुए आयुष्मान योजना,स्वस्थ्य विभाग,शौचालय आदि सहित करीब 45 लोंगों ने आवेदन दिए थे जिनका विधायक जी द्वारा मौके पर निराकरण और सम्बंधित विभाग को तय समय मे कार्य पूरा करने के लिए निर्देशित किया गया,कुपोषण को लेकर विधायक ने महिला बाल विकास के अधिकारियों पर नाराजगी प्रकट की और साथ ही खेरखेड़ी पँचायत को कुपोषण मुक्त करने विधायक ने पँचायत को गोद लेने की घोषणा की,आनंदपुर प्राथमिक स्वस्थ्य केंद्र पर डॉक्टर को लेकर एसडीएम से कहा किI

आनंदपुर बड़ा क्षेत्र है केंद्र पर हमेशा डॉक्टर रहें,लटेरी बीएमओ आनंदपुर में पदस्थ डॉक्टर को यहीं रहने दें।कई शिकायतों पर विधायक कर्मचारियों पर नाराज हुए तो गाना गाकर उनको हंसाया भी साथ ही कहा जनकल्याणकारी योजनाओं से कोई भी पात्र हितग्राही क्षेत्र का वंचित न रहे में समय समय पर लोंगों से संवाद करता रहूँगा,अगर किसी अधिकारी कर्मचारी की लापरवाही मुझे दिखी तो में जनता के हित के लिए उसे छोडूंगा नहीं। करीब 7 बजे तक विधायक ने लोंगों की समस्याओं को सुना और कुछ मौके पर ही हल कीं।इस मौके पर प्रशासन सहित

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!