इंदौर

सर्दी ने ढाए सितम:10 साल में पहली बार दिन भी रात की तरह सर्द, तापमान में सिर्फ 2.5 डिग्री का अंतर

इंदौर डेस्क :

सर्दी ने अब जाकर तेवर दिखाना शुरू किया है। 10 साल में पहली बार दिन भी रात जितने सर्द हैं। मंगलवार को दिन का तापमान 20 डिग्री दर्ज हुआ। यह सामान्य से 9 डिग्री कम है। सोमवार रात का तापमान 17.5 डिग्री दर्ज हुआ। यह सामान्य से 5 डिग्री अधिक है।

यानी दिन और रात के तापमान में सिर्फ ढाई डिग्री का अंतर है। 9 दिन में दूसरा मौका है, जब अधिकतम तापमान सामान्य से 9 डिग्री कम होकर 20 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है। इसके पहले 27 नवंबर को अधिकतम तापमान इस स्तर पर आया था, जो नवंबर में 14 में सबसे कम था।

तूफान के असर से इतनी ठंडक

चेन्नई में आए तूफान का असर है जो पिछले दो दिन से बादल छाए हुए हैं। धूप नहीं निकल रही है। मंगलवार को तो सुबह के वक्त हलका पानी भी गिरा। दिनभर ठंडी हवा भी चलती रही। यही कारण है कि दिन इतना सर्द हो गया।

नमी मिलने से छा रहे हैं बादल

अरब सागर के साथ बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी मिल रही है। इस कारण बादल छाए हैं। हालांकि बुधवार को धूप निकलेगी। बादलों का असर कम होगा।

 

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!