मध्यप्रदेश

विधान सभा चुनाव में डैमेज कंट्रोल करने आलाकमान ने सुरजेवाला, कमलनाथ, दिग्विजय को दिल्ली बुलाया

भोपाल डेस्क :

मप्र विधानसभा चुनाव के 18 दिन पहले कांग्रेस आलाकमान ने दिल्ली में आगामी रणनीति तैयार किए जाने को लेकर मंगलवार को प्रदेश के बड़े नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह तथा मप्र के इंचार्ज जनरल सेक्रेटरी रणदीप सिंह सुरजेवाला शामिल होंगे।

बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल मौजूद रहेंगे। इस दौरान समस्त 230 उम्मीदवारों के नामांकन जमा होने के बाद आगे उनकी जीत सुनिश्चित किए जाने के प्लान पर चर्चा होगी। टिकट बंटवारे के बाद जहां छिटपुट विरोध हो रहा है, वहां डैमेज कंट्रोल किए जाने पर बातचीत होगी।

पूर्व में पीसीसी चीफ कमलनाथ की मौजूदगी में दिग्विजय और सुरजेवाला प्रदेश में तय रणनीति के हिसाब से चुनावी कामकाज होने की बात कह चुके हैं। इसी के चलते राहुल गांधी ने प्रदेश के तीनों बड़े नेताओं को दिल्ली बुलाया है। अभी चुनाव के लिए कांग्रेस की मीडिया की एजेंसी भी हायर होनी बाकी है, जिसके प्रचार-प्रसार का काम समय से हो सकेगा। इस पर भी बैठक में चर्चा होगी।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!