भोपाल

पेशाब कांड में पीड़ित के घर कांग्रेस और बीजेपी नेताओं का जमावड़ा

कांग्रेस की मांग आरोपी का पूरा घर गिराया जाएं

भोपाल डेस्क :

मध्यप्रदेश के सीधी में आदिवासी पर पेशाब करने के मामले में राजनीति गरमा गई है। बुधवार को जहां आरोपी बीजेपी नेता प्रवेश शुक्ला के घर पर प्रशासन ने तोड़फोड़ की कार्रवाई की। वहीं रात को कांग्रेस के नेता पीड़ित के घर धरने पर बैठ गए। वे आरोपी का घर पूरी तरह से तोड़ने की मांग कर रहे हैं। सीधी से बीजेपी विधायक केदार शुक्ला और पार्टी के अन्य नेता भी पीड़ित के घर पहुंच गए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज दोपहर 2 बजे सीएम हाउस में सीधी के पीड़ित आदिवासी परिवार से मुलाकात करेंगे।

दोनों ही दल के नेताओं ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को भोपाल में सीएम हाउस में पीड़ित और उसके परिवार से मिलेंगे। इससे पहले आरोपी भाजपा कार्यकर्ता प्रवेश शुक्ला को मंगलवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। उस पर एनएसए लगाया गया है। बुधवार को उसे जिला न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। प्रवेश पर नशे की हालत में युवक से अभद्रता करने का आरोप है।

पीड़ित के घर कांग्रेस और बीजेपी नेताओं का जमावड़ा 

बुधवार शाम को कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह समेत पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता कुबरी से सटे पीड़ित के गांव में उसके घर पहुंचे। वे देर रात तक वहीं धरना देते रहे। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि हम यहां धरना देने के लिए पहले से मौजूद हैं, तो भाजपा के लोगों को यहां नहीं आना चाहिए। कांग्रेस की मांग है कि आरोपी का घर अधूरा गिराया गया है, उसे पूरी तरह से गिराया जाए।

इधर रात को सीधी से भाजपा विधायक केदारनाथ शुक्ला के साथ भाजपा नेता और कार्यकर्ता भी पीड़ित के घर पहुंच गए। वे पीड़ित परिवार से मिले।

पूर्व मंत्री ने कलेक्टर को लगाया फोन

धरना दे रहे पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता कमलेश्वर पटेल ने कलेक्टर को फोन लगाकर कहा कि बात आगे बढ़ सकती है, आप आकर स्थिति संभाल लीजिए। फिलहाल दोनों पार्टी के नेता पीड़ित के घर जुटे हुए हैं। कलेक्टर अभी मौके पर नहीं पहुंचे हैं और ना ही कोई प्रशासनिक अधिकारी वहां पहुंचा है।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!